विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में मौलाना शमसुल हुदा के आवास पहुंची ED, नोटिस लेने से इनकार

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:29 AM (IST)

संतकबीरनगर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मौलाना शमसुल हुदा खान के आवास पर नोटिस देने पहुंची, लेकिन वहां मौजूद ...और पढ़ें

ब्रिटिश नागरिक मौलाना शमसुल हुदा खान । जागरण

 ब्रिटिश नागरिक मौलाना शमसुल हुदा खान । जागरण

HighLights

  1. ईडी टीम मौलाना शमसुल हुदा खान के आवास पहुंची।

  2. महिला ने ब्रिटिश नागरिकता संबंधी नोटिस लेने से मना किया।

  3. ईडी ने ₹53.46 लाख की संपत्ति अस्थायी अटैच की।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की मीट मंडी स्थित ब्रिटिश नागरिक मौलाना शमसुल हुदा खान के आवास पर शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ यूनिट की टीम नोटिस देने पहुंची। खलीलाबाद कोतवाली पहुंचने के बाद टीम स्थानीय पुलिस के साथ उनके आवास गई। वहां मौजूद महिला ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद ईडी के उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार ने नोटिस मेल से भेजने की बात कही और टीम लौट गई।

मामला आजमगढ़ के एक अनुदानित मदरसे में नौकरी के दौरान ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बावजूद कथित तौर पर सरकारी वेतन, पेंशन और जीपीएफ का लाभ लेने से जुड़ा है। ईडी की कार्रवाई खलीलाबाद स्थित 189.75 वर्गमीटर के आवासीय भूखंड से संबंधित है, जिसका मूल्य एजेंसी ने 53.46 लाख रुपये आंका है। ईडी ने दो अक्टूबर, 2026 को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच करने की जानकारी दी थी।

फरवरी में भी ईडी ने की थी छापेमारी

ईडी ने 11 फरवरी, 2026 को संतकबीरनगर और आजमगढ़ में शमसुल हुदा खान से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली थी। इस दौरान संपत्ति के दस्तावेज और अन्य रिकार्ड जुटाए गए। एजेंसी ने कथित वित्तीय अनियमितताओं और संपत्ति से जुड़े लेनदेन की जांच आगे बढ़ाई।

यह भी पढ़ें- गीडा की कंपनी संतकबीरनगर और गोपालगंज में लगाएगी नई फैक्ट्रियां, छह महीने में उत्पादन शुरू करने की तैयारी

आरोप है कि शमसुल हुदा खान ने 19 दिसंबर, 2013 को ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बावजूद उनके बैंक खाते में सरकारी खजाने से वेतन, पेंशन और सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) के मद में कुल 53.46 लाख रुपये जमा हुए थे।

यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर ब्रह्मानंद हत्याकांड: आठवां आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद