Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताएं भाजपा की नीतियां, बनाएं सदस्य: दुर्गा राय

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 28 Jul 2019 10:36 PM (IST)

    भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है जहां हर निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर लोग खुद के स्तर से सदस ...और पढ़ें

    Hero Image
    बताएं भाजपा की नीतियां, बनाएं सदस्य: दुर्गा राय

    संतकबीर नगर: भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है जहां हर निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर लोग खुद के स्तर से सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं।

    यह बातें रविवार को जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कालेज मेंहदावल में भाजपा कार्यशाला में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा जनता की पसंद बन चुकी है। पूर्व में भी सदस्यता को लेकर भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहने नहीं बल्कि करके दिखाने में विश्वास रखने वाली पार्टी है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को कार्य करने के लिए कहा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मेंहदावल दयाराम मिश्र, राजेश कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, अत्रिमुनि राय, उदयराज यादव, महेंद्र प्रताप, इंद्रसेन सिंह, श्रवण निषाद, व्यापारी नेता रामकृष्ण कांदू, हैप्पी राय, शक्तिमणि, दीपक शुक्ल समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पौधारोपण के साथ हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप