विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मसिंहवा बौद्ध स्तूप के सुंदरीकरण का कार्य शुरू

By JagranEdited By:
Published: Fri, 25 Jun 2021 11:10 PM (IST)

जेसीबी से शुरू हुआ साफ-सफाई व समतलीकरण का कार्य

धर्मसिंहवा बौद्ध स्तूप के सुंदरीकरण का कार्य शुरू
धर्मसिंहवा बौद्ध स्तूप के सुंदरीकरण का कार्य शुरू

संतकबीर नगर: धर्मसिंहवा कस्बे में स्थित बहुप्रतीक्षित बौद्ध स्तूप के दिन अब बहुरने वाले हैं। बौद्ध स्तूप के सुंदरीकरण की स्वीकृति मिलने के पांच माह बाद शुक्रवार को कार्यदायी संस्था के द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर मौके पर भूमि के समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया। साफ-सफाई के बाद यहां पर निर्माण कार्य शुरू होगा। मौके पर काम होने से लोगों में खुशी व्याप्त है।

मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल की पहल पर बीते दो फरवरी को मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत धर्मसिंहवा बौद्ध स्तूप के कायाकल्प के लिए 48 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। 24 लाख पांच हजार रुपये तत्काल जारी कर दिया गया था। धन आवंटन होने के बाद बौद्ध स्तूप के कायाकल्प की उम्मीद थी लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ। कोरोना क‌र्फ्यू व कोविड के बढ़ते मामलों का तर्क देकर कार्य रुका रहा। जिससे लोग बौद्ध स्तूप के सुंदरीकरण की दोबारा मांग करने लगे। इस बीच शुक्रवार को जेसीबी मशीन लगाकर स्तूप परिसर की सफाई कराई गई है।

बीते तीन दशक से बौद्ध स्तूप के सुंदरीकरण की मांग स्थानीय लोग कर रहे थे। लेकिन सम्यक पहल नहीं होने से स्तूप का सुंदरीकरण नहीं हो सका। इस बीच बौद्ध स्तूप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पास में स्थित पोखरा भी अतिक्रमण व गंदगी का शिकार होकर रह गया था। स्तूप के सुंदरीकरण की मांग के पीछे लोगों का तर्क है कि इसके होने से यहां पूर्व की तरह बौद्ध भिक्षुओं का आवागमन बढ़ेगा। जिससे धर्मसिंहवा क्षेत्र के लोगों के राजस्व में वृद्धि होगी व रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। धर्मसिंहवा क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। कार्य शुरू होने से लोगों की उम्मीद दोबारा जगी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।