Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम नाम जप से होता है सारे दुखों व पाप का नाश

    By Edited By:
    Updated: Mon, 26 Nov 2012 07:42 PM (IST)

    (संत कबीर नगर) :

    पौली क्षेत्र के संत रतन शंकर शिक्षण संस्थान बगही में नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ में सोमवार को कथा व्यास अमरनाथ रामायणी ने कहा कि राम नाम लेते ही सारे पापों व दुखों का नाश हो जाता है। भगवान का नाम भाव कुभाव आलस्य चाहे जैसे लिया जाए वह निष्फल नहीं होता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य को सही दिशा व धर्म का रास्ता दिखाने के लिए ब्रहम ने सभी युगों में हक व हिस्सा के लिए मारे मारे फिर पांडवों का सहयोग करके कौरवों की सेना का नाश किए। धर्म का पाठ सिखाते हुए मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम ने ताड़का बलि समेत रावण का संहार किया। कथा व्यास ने कहा कि ईश्वर के अधीन रहने वाला प्राणी कभी दुखी नहीं रह सकता है जिसने अपने आपको भगवान पर समर्पित कर दिया उसका हमेशा कल्याण होता आया है और होता रहेगा। कथा वाचक ने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि प्रभु ने समाज व मानव का कल्याण करने के लिए अयोध्या नरेश राजा दशरथ के घर जन्म लिया और किशोरावस्था में ही दो महर्षियों को मिला कर यह साबित कर दिया कि मनुष्य मनुष्य का दुश्मन नहीं होता है। उन्होंने कहा कि विश्ववामित्र राजा दशरथ के यहां पहुंच कर राम लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की बात कहे तो राजा दशरथ ने इंकार कर दिया तब वशिष्ठ जी ने दशरथ को जगत कल्याण के लिए विश्वामित्र के साथ भेजने को कहा।

    इस अवसर पर तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर