एकता के लिए दौड़ में भाजपाइयों ने दिखाया दम
जागरण संवाददाता, संत कबीर नगर :
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान रन फार यूनिटी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ कराया। इस कार्यक्रम में अच्छी उपस्थिति दर्ज कराकर भाजपा नेताओं ने अपना दम दिखाया।
एकता के लिए दौड़ सुबह 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय से शुरू होकर
गन्ना विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास समाप्त हुई।
इस दौड़ में लौह संग्रह समिति के जिला संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन सिंह, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा, जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, पूर्व विधायक द्वारिका प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय, संग्रह समिति के सह संयोजक शिवाजी, शरद त्रिपाठी, जिला महामंत्री जगदंबा लाल श्रीवास्तव, हेमंत चतुर्वेदी, राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष बब्बन शर्मा, आलोक सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव राय, अनिरुद्ध शुक्ल, आनंद त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, दुर्गा पांडेय, राजेश पांडेय, धनंजय पांडेय, रामजपित राजभर, कमल विश्वकर्मा, रण विजय सिंह, अमित श्रीवास्तव, मोहित पांडेय, हैप्पी राय, दयाराम कन्नौजिया, प्रदीप कन्नौजिया, अम्बरीश तिवारी, वृजनंदन पाठक, रत्नेश मिश्रा, अजय मिश्रा, पीएन सिंह, विंध्वासिनी चतुर्वेदी, विशाल श्रीवास्तव, नगर पंचायत मगहर चेयरमैन अश्वनी गुप्ता, राजीव गुप्ता, भगवान दास वर्मा, भरत लाल गुप्ता, अशोक यादव, रमेश प्रजापति, मनीष पांडेय, रमेश गौंड, आनंद यादव सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। इसी क्रम में सरदार पटेल उमावि बैरम पुर में शरद त्रिपाठी ने दौड़ का झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर प्रहलाद चौधरी, प्रबंधक योगेंद्र चौधरी, संजीव राय, रामप्रकाश राय, संगीता चौधरी, चंद्रभान शुक्ला, रणविजय सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, शशाक शाही, नागेंद्र चौधरी, राम जनित राजभर, संत राम चौधरी, राजेश चौधरी, जय हिंद आदि उपस्थित रहे।
-----------------------
दौड़ एकता का संदेश देने
में सफल : शिवप्रताप
संत कबीर नगर : दौड़ प्रारंभ होने से पूर्व यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शुक्ल ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद अंग्रेजों ने जिन छोटी बड़ी रियासतों को अलग रहने की छूट दे रखी थी, सरदार बल्लभ भाई पटेल की सूझ-बूझ के कारण सभी रियासतों को पुन: भारत में सम्मिलित किया गया। ऐसा साहस करके लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। गुजरात के मुख्यमंत्री व भाजपा से घोषित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने उस एकता के ध्वज को चिर स्थाई बनाने के लिए विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाने का संकल्प लेकर एकता का संदेश दिया है। देश भर में आज हुई एकता की दौड़ में सभी जाति, सम्प्रदाय और विचार के लोगों ने सम्मिलित होकर एकता का संदेश दिया है। श्री मोदी की पहल ऐतिहासिक है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस दौड़ में शामिल होने वालों को साधुवाद दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।