विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिम्मत हो तो कर लो पत्थरबाजी, अब जंगलराज नहीं... संभल में बोले सीओ अनुज चौधरी

Published: Mon, 23 Jun 2025 09:41 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Jun 2025 09:47 AM (GMT+05:30)

रविवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्रा के साथ नगर के लक्ष्मणगंज में तोड़ी जा रही सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद ...और पढ़ें

संभल के सीओ हैं अनुज चौधरी।

संभल के सीओ हैं अनुज चौधरी।

HighLights

  1. लक्ष्मणगंज में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के दौरान दी सख्त चेतावनी

  2. सीओ अनुज चौधरी ने कहा प्रशासन हर स्थिति से निपटने को तैयार

संवाद सहयोगी, जागरण, चंदौसी। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सीओ अनुज चौधरी ने एक बार फिर कड़ा संदेश देते हुए कहा, अब जंगलराज नहीं है, अगर किसी में हिम्मत है तो एक बार पत्थरबाज़ी करके देख ले। प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह बात रविवार को लक्ष्मणगंज क्षेत्र में सरकारी ज़मीन पर बनी अवैध मस्जिद को हटाने की कार्रवाई के दौरान कही।

सीओ ने लिया सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद का जायजा

रविवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्रा के साथ नगर के लक्ष्मणगंज में तोड़ी जा रही सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को देखने पहुंचे सीओ अनुज चौधरी ने स्थिति का जायजा लिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान वह मस्जिद के अध्यक्ष सिराजुद्दीन व शहर इमाम मौलाना नाजिम से बात कर रहे थे, तभी इस मुहल्ले के एक व्यक्ति ने सीओ से कहा कि सर, हम प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमने खुद सभी छतों की जांच कर ली है कि कहीं पत्थर आदि तो नहीं रखे गए हैं। इतना सुनते ही सीओ का लहजा सख्त हो गया।

अब जंगलराज नहीं है

सीओ अनुज चौधरी ने चेतावनी भरे सख्त लहजे में कहा कि अब जंगलराज नहीं है। यदि किसी में हिम्मत हो तो एक बार पत्थरबाजी करके देख ले, प्रशासन ने ऐसी कार्रवाई्र के लिए पूरी तैयारी कर रखी है, अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पत्थरबाज़ी जैसी हरकत का माकूल जबाव दिया जाएगा।

“लक्ष्मणगंज में प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में की जा रही है। हमने पहले ही सभी को साफ कर दिया है कि अफवाह, तनाव या उपद्रव की कोई भी कोशिश सख्ती से कुचली जाएगी। यदि कोई पत्थरबाज़ी या अशांति फैलाने का प्रयास करता है, तो उस पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

-

अनुज चौधरी, क्षेत्राधिकारी चंदौसी