विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PCS Transfer in UP: चर्चित एसडीएम विनय मिश्रा समेत तीन पीसीएस अधिकारियों का तबादला, संभल को मिले 3 नए SDM

Published: Mon, 23 Jun 2025 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jun 2025 07:42 PM (IST)

संभल जिले में तीन पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, जिनमें एसडीएम चंदौसी विनय मिश्रा भी शामिल हैं, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, बहजोई। शासन ने प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जनपद संभल में कार्यरत तीन पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है, जबकि तीन नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले एसडीएम चंदौसी विनय मिश्रा का तबादला चंदौली जिले के लिए कर दिया गया है।

विनय मिश्रा चंदौसी में अपने सख्त प्रशासनिक कार्यशैली और अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने, चंदौसी की नगर के मार्गों की चौड़ीकरण करने और बहजोई में भी बुलडोजर की कार्रवाई करने के कारण सुर्खियों में रहे। इसके अलावा, गुन्नौर में एसडीएम पद पर कार्यरत रहे पीसीएस दीपक चौधरी, जिन्हें हाल ही में तहसीलदार से एसडीएम पद पर प्रोन्नत किया गया था, उनका भी तबादला आगरा जिले के लिए किया गया है।

इसी तरह पीसीएस अधिकारी रमेश बाबू को मऊ जिले के लिए स्थानांतरित किया गया है। इन स्थानों पर अब नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। जालौन से स्थानांतरित होकर पीसीएस सौरभ कुमार पांडे को संभल में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कानपुर नगर से पीसीएस रामानुज और बलरामपुर से पीसीएस अवधेश कुमार को भी एसडीएम पद पर संभल जिले में तैनात किया गया है।

इन तीनों अधिकारियों को जिले की विभिन्न तहसीलों में तैनात किया जाएगा, जिसकी प्रशासनिक रूपरेखा जल्द तय की जाएगी। इस फेरबदल से जिले में नई कार्यशैली और प्रशासनिक ऊर्जा की उम्मीद की जा रही है।