Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में जामा मस्जिद के पास मिला 25 साल पहले बंद किया कुआं, खोदाई करने पर कुछ ऐसा दिखा; अधिकारी भी रह गए दंग

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 08:29 PM (IST)

    संभल में शाही जामा मस्जिद के पास 25 साल पहले बंद किए गए प्राचीन कुएं की खोदाई शुरू हुई। खोदाई में 60-70 फीट गहरे कुएं और एक नल पाइप का पता चला। यह कुआं अतिक्रमण के कारण पाट दिया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पूजा-अर्चना होती थी। प्रशासन ने खोदाई जारी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

    Hero Image
    संभल में जामा मस्जिद के पास कुएं की खोदाई के दौरान निकले नल को देखते एएसपी श्रीश्चंद्र। जागरण

    जागरण संवाददाता, संभल। शाही जामा मस्जिद के पास में लगभग 25 साल पहले अतिक्रमण कj बंद किए कुएं की खोदाई शुरू हो गई है। खोदाई के दौरान के कुआं भी स्पष्ट नजर आने लगा और वहां पर एक नल का पाइप भी खड़ा हुआ मिला है। जिसे देखकर अधिकारी हैरान हो गए। जिसके फोटो-वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि मुहल्ला कोर्ट पूर्वी में जामा मस्जिद के पास में एक प्राचीन कुआं होता था। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता पोली का कहना है कि यह कुआं प्राचीन है और यहां पर पूजा-अर्चना भी होती थी। लेकिन, वर्ष 2000 के आसपास में इस कुआं को पाट दिया गया और उसकी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था।

    पास में ही जामा मस्जिद की दुकानों का निर्माण हुआ था। लेकिन, अब चल रही कूपाें की खोज में यहां के बारे में भी जानकारी दी गई। बुधवार को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी के माध्यम से इस कुएं की खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया।

    कुआं लगभग 60 से 70 फीट गहरा होने का अनुमान

    ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि खाेदाई शुरू करवा दी गई है। खोदाई में कुआं भी मिला है। कुआं लगभग 60 से 70 फीट गहरा होने का अनुमान है। फिलहाल आधा खोदा जा चुका है। कार्य अभी जारी है। कुएं में एक नल का पाइप भी मिला है।

    वहां के लोगों ने बताया कि इस कुएं पर पूजा-अर्चना भी होती थी लेकिन, अभी इस कुएं का नाम और महत्व पता नहीं लग पाया है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने भी मौके पर पहुंचकर खोदाई का कार्य देखा और वहां पर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

    एएसआई की टीम ने कुआं, मस्जिद और महादेव मंदिर को देखा

    वहीं, एएसआइ की टीम ने एसडीएम वंदना मिश्रा के साथ शहर के मुहल्ला सरायतरीन स्थित प्राचीन दरबार, कुआं और मस्जिद का निरीक्षण किया। यहां के बाद गांव चंदायन में पहुंचकर चंदेश्वर महादेव मंदिर का भी बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान टीम ने फोटो-वीडियो के साथ-साथ पैमाइश की।

    सरायतरीन के दरबार में प्राचीन इमारत का निरीक्षण करती एएसआइ की टीम। जागरण

    बता दें कि शहर में प्रशासन की तरफ से तीर्थ ओर कूपों की खोज की जा रही हैं। कुछ दिन पहले जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने सरायतरीन में पहुंचकर निरीक्षण किया था। इस क्रम में बुधवार को उप जिलाधिकारी वंदना मिश्रा के साथ एएसआई की टीम सरायतरीन के मुहल्ला दरबार पहुंची।