स्थापना दिवस पर विहिप का अखंड भारत का संकल्प
विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस व अखंड भारत का संकल्प व्यक्त किया।
जागरण संवाददाता, सम्भल: विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस व अखंड भारत संकल्प दिवस धूमधाम से मनाया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू और हिन्दुत्व की बात करने वाले का सम्मान इस सनातन धर्म में सर्वदा- सर्वदा रहेगा। इस विचारधारा को रखने वाला व्यक्ति हमारे संगठन के लिए एक सच्चा देशभक्त है और देशभक्त हमेशा अमर एवं हमेशा स्मरणीय रहता है।
सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव कुरकावली में संगठन का स्थापना दिवस व अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। जिसमें विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि देश के जिस जिस हिस्से से जब-जब हिदू घटा है। तब-तब वह हिस्सा देश से कटा है। उन्होंने अफगानिस्तान, तिब्बत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि अनेक देशों का उदाहरण देते हुए कहा अब हमारा देश अखंड भारत के रूप में है। और हम संकल्प करते हैं एक दिन भारत के सभी हिस्से एक होकर अखंड भारत का सपना साकार करेंगे। उन्होंने अखंड भारत का संकल्प दिलाते हुए प्रतिज्ञा कराई कि हम सब देश समाज और धर्म के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विहिप की स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। समर्थ त्यागी एवं संजीव त्यागी ने भारत माता की पूजा करने के साथ ही, राष्ट्रीय एकता के लिए, प्रेरणागीत भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार त्यागी, बलराज सिंह एडवोकेट, त्यागी अशोक कृष्णम आदि लोग मौजूद रहे। उधर ग्राम रिठाली में विहिप के स्थापना दिवस समारोह महेश चंद्र त्यागी, कपिल त्यागी, विजय पाल सिंह व सूरज त्यागी के नेतृत्व में मनाया गया। जिसमें बजरंग दल के वैभव गुप्ता ने संगठन की मजबूती के लिए जरूरी टिप्स देते हुए, एकजुट रहने की बात की। गांव कल्याणपुर के त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल में भोलेसिंह त्यागी, कुमुद शर्मा, ऋषिकुल, सोनू त्यागी, लकी शर्मा, अंशुल त्यागी के सहयोग से अखंड भारत संकल्प दिवस धूमधाम से मनाया गया। अखंड भारत संकल्प दिवस पर भारत माता की झांकी, ग्राम यारपुर, परियावली, अख्तियारपुर, ठिलुपुरा में विहिप कार्यकर्ता संकेत शर्मा के संयोजन में निकाली गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।