संंभल: जिम में कसरत करते हुए बिगड़ी कॉन्स्टेबल की तबीयत, 14 दिन बाद मेरठ में हुई मौत
संभल में असमोली थाने के कॉन्स्टेबल मोन्टू कुमार की जिम में व्यायाम करते समय तबीयत बिगड़ी। 14 दिन के उपचार के बाद मेरठ के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

मृतक का फाइल फोटो।
HighLights
संभल कॉन्स्टेबल मोन्टू कुमार की जिम में कसरत करते हुए तबीयत बिगड़ी।
14 दिन के उपचार के बाद मेरठ के अस्पताल में हुआ निधन।
2021 बैच के कॉन्स्टेबल मेरठ के भदौड़ा गांव के निवासी थे।
जागरण संवाददाता, संभल। जिम में व्यायाम करते समय अचानक असमोली थाने की मढ़न पुलिस चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल मोन्टू कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन करीब 14 दिन तक चले उपचार के बाद शनिवार तड़के मेरठ के निजी अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।
कॉन्स्टेबल मोन्टू कुमार वर्ष 2021 बैच के थे। वह मूल रूप से मेरठ जिले के गांव भदौड़ा के निवासी थे। करीब 14 दिन पहले वह मढ़न स्थित एक जिम में व्यायाम करने गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
मेरठ के निजी अस्पताल में कराया था भर्ती
उनकी हालत खराब होते देख साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां दो दिन तक उपचार कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद स्वजन उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल ले गए। यहां उनका उपचार चल रहा था। शनिवार तड़के उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।