विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे छात्र को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत; यूपी पुलिस का एक सिपाही घायल

By Sachin KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 25 Nov 2026 10:10 AM (IST)

मुरादाबाद के भोजपुर में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे एक छात्र को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मुरादाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई

  2. सड़क पर गिरे छात्र सोंटी को अज्ञात वाहन ने कुचला

  3. हादसे में छात्र की मौत, सिपाही परवेज गंभीर घायल

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भोजपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह मुरादाबाद-टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नेकपुर रोड दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे छात्र को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सिपाही परवेज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

बाइक से ट्यूशन जा रहा था सोंटी

गांव नेकपुर निवासी लेखराज का 17 वर्षीय बेटा सोंटी बुधवार सुबह करीब सात बजे बाइक से पीपलसाना में ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान गांव मूलावान निवासी महबूब हुसैन का 23 वर्षीय पुत्र परवेज बाइक से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। नेकपुर रोड पर कपड़े के गोदाम के पास दोनों की बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

पीछे से आ रहे वाहन ने सोंटी को कुचल दिया

इस हादसे के बीच पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने सड़क पर पड़े सोंटी को कुचल दिया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल परवेज को उपचार के लिए कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि परवेज उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात है। वर्तमान में उसकी तैनाती मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाने में है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद की 'ड्रोन दीदियों' की राह होगी आसान, खेतों तक ड्रोन ले जाने के लिए मिलेगी कार्गो वैन

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा की जांच करने वाले CO कुलदीप कुमार का मुरादाबाद तबादला, वीरता पदक से सम्मानित

हादसे की सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सोंटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।