विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद की 'ड्रोन दीदियों' की राह होगी आसान, खेतों तक ड्रोन ले जाने के लिए मिलेगी कार्गो वैन

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:57 AM (IST)

मुरादाबाद की ड्रोन दीदियों को खेतों तक ड्रोन ले जाने में अब आसानी होगी, क्योंकि उन्हें कार्गो वैन उपलब्ध कराई जा रही है। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर को एआई टूल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर को एआई टूल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ड्रोन दीदियों को अब किसानों के खेतों तक ड्रोन ले जाने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। दोनों ड्रोन दीदियों को ड्रोन ले जाने के लिए कार्गो वैन उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके लिए करीब दस लाख रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है। वैन की शेष लागत समूह की ओर से वहन की जाएगी। जिले में हिमानी और गार्गी दो ड्रोन दीदियों को ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं।

दोनों ड्रोन के माध्यम से किसानों के खेतों में रासायनिक दवाओं और नैनो यूरिया का छिड़काव करती हैं। इसके साथ ही महिलाओं और किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।

ड्रोन से छिड़काव के काम से दोनों महिलाओं को आमदनी हो रही है, जिससे उनकी आजीविका चल रही है। डीसी मनरेगा आरपी भगत ने बताया कि ड्रोन दीदियों को कार्गो वैन उपलब्ध कराने के लिए सीएसआर फंड से बजट की व्यवस्था की गई है।

शेष धनराशि समूह को वहन करनी होगी। इससे ड्रोन दीदियों के काम को गति मिलेगी और उनकी आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।