शासन की नई दरें हुई लागू: संभल में श्रमिकों को मिलेगी बढ़ी न्यूनतम मजदूरी
संभल जनपद में श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की नई दरें लागू कर दी गई हैं, जिसमें अकुशल, अर्द्धकुशल और ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
संभल में न्यूनतम मजदूरी की नई दरें लागू।
अकुशल श्रमिकों को ₹481.93 प्रतिदिन मिलेंगे।
सभी नियोजकों को भुगतान करना अनिवार्य।
जागरण संवाददाता, बहजोई। जनपद में न्यूनतम मजदूरी की नई दरें लागू कर दी गई हैं। शासन के निर्देश पर अकुशल श्रमिकों को 481.93 रुपये, अर्द्धकुशल को 530.09 रुपये और कुशल श्रमिकों को 593.79 रुपये प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी देय होगी। सहायक श्रमायुक्त रामलखन पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के 21 अक्टूबर के आदेश के क्रम में नई दरें निर्धारित की गई हैं। इसमें एक अप्रैल 2026 से प्रभावी मूल मजदूरी और एक अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक के परिवर्तनशील महंगाई भत्ते को शामिल किया गया है।
न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करना अनिवार्य
अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 12,530.30 रुपये, अर्द्धकुशल की 13,782.30 रुपये और कुशल श्रमिकों की 15,438.42 रुपये निर्धारित है। महंगाई भत्ते की गणना प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल और एक अक्टूबर से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर होगी। ठेका श्रम सहित सभी नियोजकों और प्रतिष्ठान संचालकों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करना अनिवार्य है।
सहायक श्रमायुक्त ने नियोजकों से नई दरों के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि श्रमिकों को उनका वैधानिक अधिकार मिल सके।
यह भी पढ़ें- कन्नौज मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्सों की जल्द होगी वापसी, दीपावली से पहले मिलेगा समायोजन
यह भी पढ़ें- वेतन भुगतान की मांग को ले आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने बांसजोड़ा कोलियरी पीओ को बनाया बंधक