विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को 100 मीटर तक घसीटा, पांच लोग हुए घायल; आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर हुआ हादसा

By Sorav PrajapatiEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 23 Nov 2026 10:11 AM (IST)

बहजोई-धनारी सीमा पर आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने गन्ना बेचकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे वह 100 मीटर तक घिसटती चली गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग ट्रैक्टर और ट्रक को देखते हुए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग ट्रैक्टर और ट्रक को देखते हुए।

HighLights

  1. तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को 100 मीटर घसीटा

  2. बहजोई-धनारी सीमा पर हुए हादसे में पांच लोग घायल

  3. गन्ना बेचकर लौट रहे ट्रैक्टर सवार हुए गंभीर घायल

संवाद सहयोगी, बहजोई। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर रविवार रात करीब 11 बजे बबराला की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गन्ना बेचकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक ट्रैक्टर को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए सड़क किनारे खेत में जा घुसा। हादसे में ट्रैक्टर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक को भी चोट आई है।

गन्ना बेचकर लौट रहे थे ट्रैक्टर सवार

धनारी के गांव चूरामन की मढ़ैया के मोहन कुमार बिसौली स्थित यदु शुगर मिल में गन्ना बेचकर लौट रहे थे। उनके साथ अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी राजू भी थे। इस्लामनगर चौराहे पर उन्होंने धनारी क्षेत्र के गांव खलीलपुर निवासी दो युवकों को भी दिल्ली जाने के लिए ट्रैक्टर पर बैठा लिया था।

ट्रक चालक भी हुआ घायल

दोनों युवक दिल्ली से लौट रहे थे और वहां वाहन नहीं मिलने पर ट्रैक्टर पर सवार हो गए। जैसे ही ट्रैक्टर बहजोई धनारी सीमा पर पहुंचा, तभी बबराला की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ट्रैक्टर सवार लोग जान बचाने के लिए नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं घायल ट्रक चालक को भी उपचार के लिए ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- Agra Weather: आगरा में सुबह छाएंगी धुंध, तापमान में आएगी गिरावट; राजेश्वर मंदिर पर AQI 406

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद के वीरपुर फतेउल्लापुर में 46 दिन बाद लौटी बिजली, दैनिक जागरण का प्रयास रंग लाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।