विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद के वीरपुर फतेउल्लापुर में 46 दिन बाद लौटी बिजली, दैनिक जागरण का प्रयास रंग लाया

By Mehdi Hasan AshrafiEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 23 Nov 2026 09:53 AM (GMT+05:30)

मुरादाबाद के वीरपुर फतेउल्लापुर गांव में 46 दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। उत्तराखंड से लाइन कटने के कारण गांव अंधेरे में डूबा था, जिससे पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, और दैनिक जागरण के प्रयासों से समस्या का समाधान हुआ।

बिजली आने के बाद खुशी व्यक्त करते गांव के लोग।

बिजली आने के बाद खुशी व्यक्त करते गांव के लोग।

HighLights

  1. वीरपुर फतेउल्लापुर में 46 दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

  2. उत्तराखंड से लाइन कटने के कारण गांव अंधेरे में डूबा था।

  3. दैनिक जागरण की रिपोर्टिंग से बिजली संकट का समाधान हुआ।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद 46 दिन से अंधेरे में डूबे ठाकुरद्वारा के वीरपुर फतेउल्लापुर गांव में आखिरकार रोशनी लौट आई। उत्तराखंड से बिजली की आपूर्ति बंद होने के बाद गांव के लोग बिजली संकट से जूझ रहे थे। पानी की टंकी खाली थी और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में दैनिक जागरण ने ग्रामीणों की पीड़ा को प्रमुखता से उठाया और इसे व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा बनाया।

लगातार खबरें प्रकाशित करने और बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का असर रविवार देर रात दिखाई दिया। विभाग ने गांव के ट्रांसफार्मर तक बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी।

उत्तराखंड से बिजली लाइन कटने के बाद अंधेरे में डूबा था वीरपुर फतेउल्लापुर

लंबे इंतजार के बाद जैसे ही बिजली की लाइन में करंट दौड़ा, ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे को बिजली आने की सूचना दी। 46 दिन से ठप पड़ी दिनचर्या को फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। अब पानी की आपूर्ति बहाल होने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी सामान्य हो सकेगी। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के बिना 46 दिन गुजारना किसी चुनौती से कम नहीं था।

पानी और पढ़ाई का संकट गहराया था

पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। रात में अंधेरे के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। दैनिक जागरण ने उनकी समस्या को आवाज दी, जिसका नतीजा अब सामने है। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल होने पर खुशी जताते हुए दैनिक जागरण के प्रयासों की सराहना की।

रविवार देर रात ट्रांसफार्मर तक बिजली आपूर्ति पहुंचते ही ग्रामीणों के चेहरे खिले

उत्तराखंड से बिजली लाइन कटने के बाद मुरादाबाद और रामपुर के 16 गांवों में बिजली संकट पैदा हो गया था। दैनिक जागरण ने वीरपुर फतेउल्लापुर के साथ रामपुर के 15 गांवों की समस्या को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब वीरपुर फतेउल्लापुर में बिजली पहुंचने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में 'प्रेस' लिखी कार में मिला 550 किलो नकली पनीर, JCB से कराया गया जमीन में दफन

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुरादाबाद और आगरा जाने वाले ध्यान दें: गंगा स्नान के चलते दोपहर 12 बजे से बदल गए रास्ते

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।