Agra Weather: आगरा में सुबह छाएंगी धुंध, तापमान में आएगी गिरावट; राजेश्वर मंदिर पर AQI 406
मौसम विभाग ने आगरा में आगामी सप्ताह सुबह धुंध और तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, शहर में कार्बन मोनोऑक्साइड और वायु प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक बना हुआ है, खासकर राजेश्वर मंदिर क्षेत्र में।

Agra Weather: आगरा में धुंंध। फाइल
HighLights
आगामी सप्ताह सुबह धुंध या हल्का कोहरा छाने का अनुमान
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है
राजेश्वर मंदिर पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 406 तक पहुंचा
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather: मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी सप्ताह में सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। उधर, रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली।
शहर में रविवार सुबह खुले क्षेत्रों, पार्काें, बाईपास और यमुना किनारा पर हल्की धुंध देखने को मिली। धूप निकलने के बाद धुंध छंट गई। दोपहर में धूप निकली। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी माे. दानिश ने बताया कि सोमवार सुबह धुंध् या हल्का कोहरा छाया रह सकता है।
सिर दर्द बढ़ा रही कार्बन मोनोऑक्साइड
जासं, आगरा: शहर में हवा में घुली कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिक मात्रा सिर दर्द बढ़ा रही है। शहर में राजेश्वर मंदिर सबसे प्रदूषित बना हुआ है। यहां रविवार रात रात नौ बजे आगरा स्मार्ट सिटी के सेसर पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 406 तक पहुंच गया। यह आठ घंटे में चार माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी के 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, सड़क से आसमान तक पड़ेगा असर; IMD का लेटेस्ट अपडेट
यह भी पढ़ें- Meerut Weather: अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कल से गिरेगा तापमान; IMD का ताजा अपडेट
राजा की मंडी खराब स्थिति में रहे
अति सूक्ष्म कण 152 और धूल कण 456 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गए। यह मानक के अनुसार 60 और 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। पुरानी मंडी, छीपीटोला चौराहा, आइएसबीटी बहुत खराब और आइसीस, अमर हाेटल, अर्जुन नगर तिराहा, मीरा हुसैनी चौराहा, नरीपुरा और राजा की मंडी खराब स्थिति में रहे।