Meerut Weather: अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कल से गिरेगा तापमान; IMD का ताजा अपडेट
Meerut Weather: मेरठ में नवंबर के तीसरे सप्ताह में भी अपेक्षित ठंड का अहसास नहीं हुआ है, न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। 23 नवंबर के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वापसी से पारा 10 डिग्री से नीचे गिरने और वायु गुणवत्ता खराब होने की संभावना है।

Meerut Weather: फाइल फोटो।
HighLights
मेरठ में अभी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
23 नवंबर के बाद पारा 10 डिग्री से नीचे गिरने की संभावना
उत्तर-पश्चिमी हवाओं से ठंड बढ़ेगी, वायु गुणवत्ता खराब हो सकती है
जागरण संवाददाता, मेरठ। Meerut Weather: नवंबर का तीसरा सप्ताह समाप्त हो गया है और जैसी सर्दी पड़नी चाहिए उसका अहसास नहीं हुआ है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई और यह 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीजन में पहली बार पारा 23 नवंबर के बाद इकाई के अंक में पहुंचने की उम्मीद है।
सीजन मेंं अभी तक तापमान 10 डिग्री से कम नहीं गया है। वायु प्रदूषण में रविवार को वृद्धि होने की संभावना है। तीन दिनों से एक्यूआई शाम चार बजे 200 से कम रिकार्ड किया जा रहा है।
रविवार को प्रदूषण की स्थिति खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका
एनसीआर में ठंड पहाड़ों से आने वाली उत्तर पश्चिम हवाओं से पड़ती है। वर्तमान में हवाओं की दिशा बदली हुई है। इसके 23 और 24 से फिर वापसी के संकेत हैं। जिसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट संभावित है। मौसम विज्ञानियों ने न्यूनतम तापमान आठ से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना जतायी है।
यह भी पढ़ें- UP Weather: 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, आज पूर्वी UP में गरज-चमक के साथ बारिश
वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा
हवाओं की दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। रात में वायु की गुणवत्ता जरूर पांच से छह घंटे तक खराब के मानक पर बनी हुई है। लेकिन दिन में यह 200 से कम बना हुआ है। रविवार को प्रदूषण की स्थिति खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।