विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, आज पूर्वी UP में गरज-चमक के साथ बारिश

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:22 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 22 Nov 2026 08:01 AM (GMT+05:30)

UP Weather: लखनऊ समेत कई जिलों में सोमवार से घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे दृश्यता कम होगी और तापमान में गिरावट आएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी है, जबकि पश्चिमी यूपी शुष्क रहेगा।

UP Weather: यूपी के मैनपुरी में कोहरे के बीच गुजरते वाहन। जागरण

UP Weather: यूपी के मैनपुरी में कोहरे के बीच गुजरते वाहन। जागरण

HighLights

  1. लखनऊ में सोमवार से घना कोहरा, दृश्यता होगी प्रभावित।

  2. पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी।

  3. नवंबर के अंत तक तापमान में पांच डिग्री गिरावट संभव।

जागरण संवाददाता लखनऊ। राजधानी में आने वाले सप्ताह की शुरुआत धुंध और घने कोहरे के साथ हो सकती है। वहीं, सोमवार से घना कोहरा छाने की संभावना है। इससे सुबह के समय वातावरण में धुंध की परत बनी रह सकती है। दृश्यता कम होने के साथ सुबह की धूप भी प्रभावित हो सकती है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में राजधानी व आसपास के जिलों के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

वहीं, रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

हरदोई सबसे ठंडा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में अधिकतम नमी 75 प्रतिशत और न्यूनतम 47 प्रतिशत रही। वहीं, हरदोई प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। वहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

fog in shamli small

कोहरा के बीच गुजरते लोग। जागरण

कानपुर शहर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। साथ ही, बरेली दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री कम होकर 21.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

आज के मौसम का अनुमान

रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सोमवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। इसका असर सुबह और रात के समय अधिक दिखाई दे सकता है। पूर्वी जिलों में घने कोहरे की वजह से सुबह और रात को 100-200 मीटर दृश्यता हो सकती है। वहीं, राजधानी लखनऊ में मध्यम कोहरे के चलते दृश्यता 200 मीटर पहुंच सकती है।

घने कोहरे की चेतावनी

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर रादाबाद, रामपुर और शाहजहांपुर सहित कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: फिर बदलेगा मौसम, यूपी में छाएगा घना कोहरा; आज 10 जिलों में गरज-चमक संग बारिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।