विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: फिर बदलेगा मौसम, यूपी में छाएगा घना कोहरा; आज 10 जिलों में गरज-चमक संग बारिश 

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:11 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2026 07:13 AM (IST)

नवंबर के अंतिम सप्ताह में यूपी के मौसम में बदलाव आएगा, जहां पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना है, वहीं 22-23 नवंबर को पूरे प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। चक्रवात अकवान के प्रभाव से कई जिलों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जिससे ठंड बढ़ेगी और दृश्यता प्रभावित होगी।

UP Weather Today: यूपी के मैनपुरी जिले में कोहरे के बीच निकलते वाहन। जागरण

UP Weather Today: यूपी के मैनपुरी जिले में कोहरे के बीच निकलते वाहन। जागरण

HighLights

  1. पूर्वी यूपी में 21-22 नवंबर को बारिश और गरज-चमक की संभावना।

  2. 22-23 नवंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में घना कोहरा।

  3. 20 से अधिक जिलों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Today: नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 21 और 22 नवंबर को बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि 22 और 23 नवंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई इलाकों में घना कोहरा छाने की चेतावनी है। सुबह के समय कोहरे से दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में छा सकती है घने कोहरे की चादर

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने अकवान नामक तूफान का प्रभाव से शनिवार पूर्वी उत्तर प्रदेश दिखना शुरू हो जाएगा। कुछ जगह गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। रविवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दोनों दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

22 और 23 नवंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। इससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है।

20 से अधिक जिलों में 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा पारा

शुक्रवार को 20 से अधिक जिलों में 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पारा पहुंच गया। मुजफ्फरनगर का तापमान सबसे कम रहा। वहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हरदोई का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, कानपुर शहर का 11.0, अयोध्या का 12.0, बहराइच का 13.8 बाराबंकी का 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

रविवार और सोमवार को इन जिलों में घने कोहरे की संभावना

तूफान की वजह से एक ओर पूर्व के कुछ जिलों में जहां हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। तो वहीं, दूसरी ओर
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर रादाबाद, रामपुर और शाहजहांपुर सहित कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather update : चक्रवात अकवान से उत्तर बिहार में मौसम का यू-टर्न, 4 जिलों में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान 'अकवान' मौसम में मचाएगा हलचल, मीरजापुर में 21 और 22 नवंबर को भारी बारिश की संभावना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।