विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवाती तूफान 'अकवान' मौसम में मचाएगा हलचल, मीरजापुर में 21 और 22 नवंबर को भारी बारिश की संभावना

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:12 PM (IST)

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के मौसम में बदलाव लाएगा। 

बारिश के बीच सड़क पर गुजरते वाहन। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

बारिश के बीच सड़क पर गुजरते वाहन। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान अकवान पूर्वांचल के मौसम को प्रभावित करेगा।

  2. 21-22 नवंबर को मीरजापुर में हल्की से मध्यम वर्षा संभव।

  3. वर्षा के बाद तापमान गिरेगा, ठंड और गलन बढ़ेगी।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान पूर्वांचल के मौसम में बड़ा बदलाव लाने वाला है। समुद्र में उठे इस चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कुछ इलाकों तक पहुंचने की संभावना है।

इसके चलते जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड और गलन भी बढ़ेगा।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिवमंगल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद चल रही ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बीते 72 घंटों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों का तापमान तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया है।

दिन और रात का तापमान सामान्य या उससे नीचे पहुंचने से ठंड घुली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में अगला बदलाव 20 नवंबर से देखने को मिलेगा। 21-22 नवंबर को संभावित वर्षा के उपरांत न्यूनतम तापमान में फिर चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। ऐसे में वर्षा के बाद गलन और ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सुबह और रात में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल में बढ़ेगी ठंड, 'अकवान' तूफान ला सकता है मौसम में बड़ा बदलाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।