UP Weather: यूपी के 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, सड़क से आसमान तक पड़ेगा असर; IMD का लेटेस्ट अपडेट
UP Weather: यूपी में सर्दी की शुरुआत के साथ ही अब घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे सुबह दृश्यता कम होगी और धूप प्रभावित होगी।

UP Weather: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
यूपी में सर्दी के साथ अब कोहरे की दस्तक
मौसम विभाग ने 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
सुबह और रात में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: यूपी में अब सर्दी की दस्तक के साथ ही कोहरा भी आ चुका है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यानि सोमवार से घना कोहरा छा सकता है, इससे सुबह के समय वातावरण में धुंध की परत बनी रह सकती है। दृश्यता कम होने के साथ सुबह की धूप भी प्रभावित हो सकती है।
यूपी के मौसम में अब बदलाव का दौर है। धूप के तेवर कम हो रहे हैं और हल्की गुलाबी ठंडक हवा ठिठुरन का अहसास करा रही है। अब कोहरा छाने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। यूपी में इसका असर सुबह और रात के समय अधिक दिखाई दे सकता है।
पूर्वी जिलों में घने कोहरे की वजह से सुबह और रात को 100-200 मीटर दृश्यता हो सकती है। वहीं, राजधानी लखनऊ में मध्यम कोहरे के चलते दृश्यता 200 मीटर पहुंच सकती है।
रविवार को ऐसा रहा प्रमुख शहरों का तापमान
रविवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 75 प्रतिशत और न्यूनतम 42 प्रतिशत रही। एक बार फिर से यूपी में हरदोई प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। वहां न्यूनतम पारा 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अयोध्या में 13.0, कानपुर शहर में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ में न्यूनतम तापमान 12.1, नजीबाबाद में 12.4, बरेली में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे अयोध्या, बहराइच, सुल्तानपुर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर रादाबाद, रामपुर और शाहजहांपुर में भी कोहरा का अलर्ट है। इसके साथ ही रात के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट से ठंड का असर भी बढ़ने की संभावना है। सुबह और शाम की ठिठुरन और बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- UP Weather: 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, आज पूर्वी UP में गरज-चमक के साथ बारिश
यह भी पढ़ें- Meerut Weather: अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कल से गिरेगा तापमान; IMD का ताजा अपडेट
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग की ओर से सुबह और रात में वाहन चलते समय खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पूर्वी जिलों में घने कोहरे की वजह से सुबह और रात को 100-200 मीटर दृश्यता हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।