Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तांत्रिक ने इलाज के बहाने महिला से क‍िया रेप, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी; FIR दर्ज

    महिला के साथ बहजोई थाना क्षेत्र के एक तांत्रिक ने इलाज करने के बहाने कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पति के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी दी। सोमवार को कैलादेवी पुलिस ने महिला की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

    By Mahendra P Singh Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 26 Aug 2025 03:38 PM (IST)
    Hero Image
    तांत्रिक ने इलाज के बहाने महिला से किया दुष्कर्म।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, सौंधन। कैलादेवी क्षेत्र की एक महिला के साथ बहजोई थाना क्षेत्र के एक तांत्रिक ने इलाज करने के बहाने कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पति के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी दी। सोमवार को कैलादेवी पुलिस ने महिला की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहजोई थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी तांत्रिक रघुवीर अपने तंत्र विद्या से सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज करने का दावा करता है। 14 अगस्त को वह महिला के घर गया। तांत्रिक ने महिला की शारीरिक पीड़ा को ठीक करने का बहाना बनाकर महिला की सास और जेठानी को घर से बाहर भेज दिया और बीमार महिला को कमरे में बंद कर लिया। इसी दौरान रघुवीर ने महिला के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

    महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। सोमवार को जब पति घर आया तो महिला ने तांत्रिक द्वारा किए गए दुष्कर्म की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ कैलादेवी थाने में तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी थी। कैला देवी पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर बहजोई थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी तांत्रिक रघुवीर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।