विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन साल बाद फिर अस्तित्व तलाश रही सोत नदी

By JagranEdited By:
Published: Wed, 11 May 2022 12:38 AM (IST)

जेएनएन सम्भल सम्भल और चन्दौसी तहसील से होकर गुजरने वाली सोत नदी का अस्तित्व एक बार फिर गुम होता जा ...और पढ़ें

तीन साल बाद फिर अस्तित्व तलाश रही सोत नदी
तीन साल बाद फिर अस्तित्व तलाश रही सोत नदी

जेएनएन, सम्भल: सम्भल और चन्दौसी तहसील से होकर गुजरने वाली सोत नदी का अस्तित्व एक बार फिर गुम होता जा रहा है। तीन साल पहले उसकी खोदाई कराकर अस्तित्व में लाने के बाद एक बार फिर लोगों ने उस पर कब्जा कर लिया है। इसके चलते वह फिर से कागजों में सिमटकर रह गई है। जबकि अगर उसी नदी को दोबारा अस्तित्व में लाया जाए तो इसका लाभ भूजल स्तर से लेकर किसानों तक को होगा।

सम्भल जनपद में एक मात्र सोत नदी थी। यह नदी अमरोहा से बदायूं जनपद तक जाती थी। सोत नदी के पानी से किसान खेतों की सिचाई करते थे। लेकिन, धीरे-धीरे इस नदी पर लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया। नदी को पाटकर खेतों में मिला लिया गया। वर्ष 2019 से पहले इस सोत नदी की पहचान ही खत्म हो गई थी, लेकिन उसके बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने सोत नदी को दोबारा से अस्तित्व में लाने के प्रयास शुरू कर दिए। जनसहयोग और मनरेगा के माध्यम से 55 किलो मीटर लंबी सोत नदी की खोदाई शुरू कर दी। छह माह तक चली खोदाई में सम्भल तहसील क्षेत्र में पूरी नदी अस्तित्व में आ गई थी। लेकिन, चन्दौसी तहसील क्षेत्र में कार्य अधूरा रह गया था। इसके चलते नदी में पूरी तरह पानी नहीं चला था। हालांकि, सम्भल तक सोत नदी में पानी आ गया था, लेकिन उसके बाद अधिकारियों ने इस तरफ से अपना ध्यान हटा लिया। इसी के चलते लोगों ने फिर से सोत नदी पर कब्जा करना शुरू कर दिया। अब दोबारा से नदी पर कब्जा हो चुका है। अगर प्रशासन प्रयास करके इस नदी की खोदाई करा दे तो किसानों का इसका काफी लाभ होगा। एमएलसी ने भी दिए थे सोत नदी की खोदाई के आदेश

सम्भल: कुछ दिनों पहले ही एमएलसी सत्यपाल सैनी ने सम्भल जिले का दौरा किया था। उन्होंने अधिकारियों से सोत नदी के बारे में जानकारी की थी। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द सोत नदी की खोदाई कराकर उसे अस्तित्व में लाया जाए, लेकिन अभी तक इस तरफ अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। सोत नदी के बारे में जानकारी हुई है। इसकी खोदाई कराई जाएगी। जिन लोगों ने कब्जा कर लिया है उन लोगों से सोत नदी को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

विनय कुमार मिश्र, एसडीएम सम्भल