Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में सांप ने महिला समेत दो लोगों को डसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 05:15 PM (IST)

    संभल में बरसात के बाद सर्पदंश के मामलों में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को खेत में काम करते समय एक महिला और एक बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। महिला भिंडी के खेत में निराई कर रही थी जबकि बुजुर्ग अपनी फसल की रखवाली कर रहे थे। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

    Hero Image
    महिला समेत दो लोगों को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, संभल। बरसात का मौसम जाते ही सर्प दंश के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को ऐसे ही दो अलग अलग मामले जिला अस्पताल पहुंचे। जहां महिला और बुजुर्ग को खेत पर काम करते समय सांप ने डस लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें एंटी स्नेक वेनम देकर भर्ती किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोतवाली क्षेत्र में शहर से सटे गांव नूरियो सराय निवासी मुन्नी देवी ने अपने खेत में भिंडी की फसल कर रखी है। शुक्रवार की सुबह वह खेत पर निराई करने गई थीं।

    इसी दौरान उनका पैर सांप पर पड़ गया, जिससे सांप ने उन्हें डस लिया। उनकी चीख निकली तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और महिला के स्वजन को इसके बारे में बताया।

    स्वजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें उपचार दिया। वहीं कैला देवी क्षेत्र के गांव नारंगपुर में 60 वर्षीय किसान धर्मपाल को खेत में फसल की रखवाली के दौरान सांप ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।