विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संभल हिंसा: सीओ पर फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली में कर रहा था मजदूरी

Published: Sun, 05 Jan 2025 08:09 PM (IST)

संभल हिंसा में पुलिसकर्मियों से कारतूस लूटकर सीओ सिटी अनुज चौधरी पर गोली चलाने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार ...और पढ़ें

संभल काेतवाली में पुलिस गिरफ्त में खड़ा आरोपी सलीम। सौ. पुलिस
संभल काेतवाली में पुलिस गिरफ्त में खड़ा आरोपी सलीम। सौ. पुलिस

HighLights

  1. गैंगस्टर में निरुद्ध है सलीम, कई और मुकदमे भी हैं दर्ज
  2. फायरिंग करने वाला तमंचा और लूटे गए कारतूस भी बरामद

जागरण संवाददाता, संभल। संभल हिंसा में सीओ अनुज चौधरी पर फायरिंग करने के आरोपित सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे तमंचा और पांच कारतूस भी बरामद किए गए हैं। कारतूस उसने पुलिस से ही लूटे थे। सलीम पर गैंगस्टर सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। हिंसा के बाद वह दिल्ली के सीलमपुर भाग गया था। वहां मजदूरी कर रहा था।

रविवार को समर्पण करने के लिए संभल आया था। पुलिस ने उसे दबोच लिया। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर 24 नवंबर को हिंसा भड़क गई थी। पुलिस पर तीन ओर से साजिशन पथराव व फायरिंग की गई थी। इस दौरान फायरिंग में चार लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 30 से अधिक अधिकारी व पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हिंसा में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और सीओ अनुज चौधरी भी घायल हुए थे।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में चौड़ी होगी नकहा से हड़हवा फाटक तक सड़क, शासन को भेजा 12 करोड़ का प्रस्ताव

कुल 12 प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं, जिनमें सात प्राथमिकी पुलिस और एक घायल वसीम के स्वजन ने कराई थी। चार मृतकों के स्वजन ने भी अलग-अलग प्राथमिकी कराईं थीं। प्राथमिकी में सांसद जियाउर्रहमान बर्क व विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल सहित 35 नामजद और 3,750 आरोपित अज्ञात हैं।

पुलिस एसपी पर गोली चलाने वाले सहित 51 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को सलीम भी हत्थे चढ़ गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीचंद्र ने बताया कि सलीम की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान हुई थी। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों से कारतूस लूटे थे और सीओ अनुज चौधरी पर भी फायरिंग की थी।

इसे भी पढ़ें-बीटेक पास चोर ने OLX पर बेचे चोरी के 55 मोबाइल फोन, मौज-मस्ती के चक्कर में पहुंचा जेल

गुंडा एक्ट के आरोपित जिला बदर को भेजा जेल

कैला देवी थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट के आरोपित जिला बदर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कैला देवी थाना क्षेत्र के लधनपुर गांव निवासी सोमवीर गुंडा एक्ट का आरोपित था, जिसके चलते उसे जिला बदर किया गया था।

रविवार को कैला देवी पुलिस को सूचना मिली कि जिला बदर सोमवीर घर पर ही है। मुखबिर की सूचना पर कैलादेवी पुलिस के उप निरीक्षक संदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ आरोपित को लधनपुर स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।