Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर संभल के 19 पुलिसकर्मी को किया गया सम्मानित, यहां देखिए लिस्ट

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 04:40 PM (IST)

    बहजोई पुलिस लाइंस में आयोजित एक समारोह में जनपद के 19 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पांच अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत) एक को पुलिस महानिदेशक सम्मान चिन्ह (सराहनीय सेवा) और 13 को प्रशस्ति पत्र दिए गए। रजत प्रशंसा चिन्ह पाने वालों में अनुकृति शर्मा हरीश कुमार और अखिलेश प्रधान शामिल हैं।

    Hero Image
    स्वतंत्रता दिवस पर संभल के 19 पुलिसकर्मी को किया गया सम्मानित, यहां देखिए लिस्ट

    संवाद सहयोगी, बहजोई। पुलिस लाइंस बहजोई में आयोजित मुख्य समारोह में जनपद के 19 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसमें पांच अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह रजत, एक को पुलिस महानिदेशक सम्मान चिन्ह साराहनीय सेवा और 13 को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रजत प्रशंसा चिन्ह पाने वालों में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा, प्रभारी निरीक्षक बहजोई हरीश कुमार, थाना प्रभारी गुन्नौर अखिलेश प्रधान, थाना प्रभारी बबराला रोशन सिंह और प्रभारी निरीक्षक एलआईयू हरिराम सिंह शामिल रहे।

    पुलिस महानिदेशक सम्मान चिन्ह साराहनीय सेवा से परिवहन शाखा के मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।

    प्रशस्ति पत्र पाने वालों में निरीक्षक अपराध बहजोई अजीत सिंह, सहायक चालक अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मुख्य आरक्षी सलीम चौधरी, गनर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी आरक्षी रोहित कुमार, थाना रजपुरा के आरक्षी विकास कुमार और आरक्षी शिवकुमार को पुलिस अधीक्षक संभल द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

    वहीं यूपी 112 से जुड़े कर्मियों में मुख्य आरक्षी गौरेश कुमार, मुख्य आरक्षी चालक बृजेश कुमार, आरक्षी अंकुर, आरक्षी राहुल, आरक्षी आरिफ, होमगार्ड चालक संजीव कुमार, होमगार्ड चालक नेपाल और होमगार्ड चालक अतुल कुमार को पुलिस महानिदेशक यूपी 112 प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।