Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sambhal Lok Sabha Seat: संभल में महामुकाबला आज, 18.98 लाख मतदाता करेंगे 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

    Updated: Tue, 07 May 2024 06:30 AM (IST)

    संभल लोकसभा क्षेत्र के अधीन आज संभल चंदौसी असमोली तथा मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी व बिलारी विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। संभल के सियासी मैदान में 12 प्रत्याशी हैं जिनकी किस्मत का फैसला 18.98 लाख मतदाताओं के हाथ में है। चार जून को मतगणना के बाद तस्वीर साफ होगी कि किसके सिर ताज सजेगा।

    Hero Image
    Sambhal Lok Sabha Seat: संभल में महामुकाबला आज

    जागरण संवाददाता, संभल। प्रदेश की वीआइपी में शुमार संभल लोकसभा की सीट अपने मुस्लिम-यादव-दलित वोट के मजबूत आधार की वजह से कभी समाजवादी पार्टी तो कभी जनता दल के खाते में रही। जब जब इस सीट पर इस वोट बैंक में सेंधमारी हुई तो नतीजा अलग भी दिखा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीनों वोट बैंक में सेंधमारी के बाद ही यह सीट सपा या जनता दल से छिटककर एक बार भाजपा तो दो बार बहुजन समाज पार्टी के खाते मे भी जा चुकी है। कांग्रेस भी यहां से एक बार तो एक बार कांग्रेस आइ का सांसद रहा। बीएलडी ने भी एक बार यहां कब्जा किया।

    इस बार यहां कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तीनों प्रमुख दल बसपा, सपा और भाजपा दमखम से जुटे हैं। कांग्रेस नहीं है क्योंकि उसका सपा से गठबंधन है। अन्य नौ प्रत्याशी निर्दल व अन्य दलों से हैं। इस बार 18.98 लाख मतदाता मंगलवार को मतदान करेंगे और चार जून को यह तस्वीर साफ होगी कि ताज किसके सिर सजेगा। लोकसभा क्षेत्र के 1933 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    प्रत्याशी को जाने

    भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी- भाजपा ने इन पर दोबारा भरोसा जताया है। 2019 में यह 40 फीसद से ज्यादा मत मत पाकर सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी शफीकुर्रहमान बर्क से चुनाव हारे थे। एक बार विधान परिषद सदस्य रह चुुके हैँ। 2022 में लोकसभा क्षेत्र के बिलारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से चुनाव लड़कर दूसरा स्थान हासिल किया था। 70 साल के प्रत्याशी चंदौसी शहर के बड़े हलवाई मुहल्ला के रहने वाले हैं।

    सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क - संभल लोकसभा क्षेत्र के कुंदरकी से वर्तमान में सपा विधायक भी हैं। 36 साल की उम्र है और वर्तमान सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते हैं। दीपा सराय का बर्क मंजिल इनका आवास है।। 2017 विधानसभा चुनाव में संभल विधानसभा क्षेत्र से एआइएमआइएम से चुनाव लड़कर रनरअप रहे।

    बसपा प्रत्याशी सौलत अली - मुरादाबाद देहात से विधायक रह चुके सौलत अली पहले सपा में थे। बाद में दल बदला। मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र के सक्टू नगला के रहने वाले हैं। अभी भी मुरादाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। इनके परिवार की राजनीतिक विरासत रही है। जिसे यह संभाल रहे हैँ।

    संभल के चुनावी रण के ये भी योद्धा

    प्रत्याशी का नाम
    राजनीतिक दल
    जेगम उल इस्लाम जनता शासन पार्टी
    पवन कुमार लोग पार्टी
    डा. राशिद पीस पार्टी
    संतोष कुमार किसान क्रांति दल
    अनुज वार्ष्णेय निर्दल
    तौफीक अहमद निर्दल
    महेंद्र सिंह निर्दल
    मोहम्मद वसीम निर्दल
    वसीम निर्दल

    अब तक के सांसद

    संभल लाेकसभा की सीट का सृजन 1977 में हुआ था। इसके पहले यह मुरादाबाद लोकसभा सीट का हिस्सा था। 

    वर्ष नाम पार्टी
    1977 शांति देवी बीएलडी
    1980 बिजेंद्र पाल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आई
    1984 शांति देवी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    1989 एसपी यादव जनता दल
    1991 श्री पाल सिंह जनता दल
    1996 डीपी यादव बहुजन समाज पार्टी
    1998 मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी
    1999 मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी
    2004 रामगाेपाल यादव समाजवादी पार्टी
    2009 शफीकुर्रहमान बर्क बहुजन समाज पार्टी
    2014 सत्यपाल सैनी भारतीय जनता पार्टी
    2019 शफीकुर्रहमान बर्क समाजवादी पार्टी

    लोकसभा क्षेत्र संभल

    विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
    चंदौसी 2,09,380 1,84,131 36 3,93,547
    असमोली 2,03,488 1,76,507 25 3,80,031
    संभल 2,00,059 1,73,589 37 3,73,685
    कुंदरकी 2,08,761 1,83,459 13 3,92,233
    बिलारी 1,91,085 1,67,612 9 3,58,706
    टोटल 10,12,784 8,85,298 120 18,98,202

    2019 का परिणाम

    डॉ शफीकुर्रहमान बर्क सपा 6,58,006
    परमेश्वर लाल सैनी भाजपा 4,83,180

    मतदान प्रतिशत

    संभल लोकसभा क्षेत्र

    वर्ष मतदान प्रतिशत
    2014 62.43
    2019 66.8