विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sambhal Jama Masjid Survey: छर्रे व पत्थर लगने से 15 पुलिस कर्मी घायल, कांस्टेबल की हालत गंभीर; डीएम-एसपी एक्टिव

Published: Sun, 24 Nov 2024 04:59 PM (IST)

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। रविवार सुबह सर्वे टीम ...और पढ़ें

छर्रे व पत्थर लगने से 15 पुलिस कर्मी घायल
छर्रे व पत्थर लगने से 15 पुलिस कर्मी घायल

जागरण संवाददाता, संभल। जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुए बवाल में जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने साथी पुलिस बल का हौसला बढ़ाते हुए खुद बवालियों का सामना किया है। इस बवाल के दौरान छर्रे व पत्थर लगने से सीओ सिटी व डिप्टी कलेक्टर सहित 15 पुलिस कर्मी घायल भी हुए हैं।

दरअसल, रविवार की सुबह सात बजे सर्वे के लिए टीम मस्जिद में पहुंच गई। उसके बाद जब मालूम पड़ा तो मुस्लिम संप्रदाय के लोग एकत्र हुए और फिर बवाल करने पर उतारू हो गए। देखते ही देखते फायरिंग, पथराव व और आगजनी तक बात पहुंच गई। इसी बीच पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए बवालियों का जवाब भी दिया। डीएम-एसपी साथी पुलिस फोर्स का हौसला बढ़ते हुए बवालियों का सामना करते रहे।

करीब चार घंटे चला बवाल

करीब चार घंटे चले इस बवाल में सीओ सिटी संभल अनुज चौधरी, डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ संजीव कुमार, इंस्पेक्टर संभल अनुज कुमार तोमर, इंस्पेक्टर असमौली योगेश कुमार, इंस्पेक्टर कैलादेवी राजीव मलिक, थानाध्यक्ष कूड़ फतेहगढ़ राधेश्याम शर्मा, कांस्टेबल समीर, नितिन सिरोही, गोविंद राठी, आकाश कुमार, रूचिन राठी, आशीष वर्मा, पंकज कुमार आदि घायल हुए हैं।

पत्थरों के बीच तैनात खड़ा पुलिस का जवान।

इनमें आशीष वर्मा कांस्टेबल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बवाल करने वाले लोग पुलिस-प्रशासन को टारगेट कर हमला कर रहे थे। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पहुंचे एडवोकेट कमिश्नर

रविवार की सवेरे अचानक एडवोकेट कमिश्नर रमेश राघव अपनी टीम के साथ जामा मस्जिद पर पहुंचे।

एसपी ने दी घटना की जानकारी

एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि न्यायालय की टीम सर्वे कर रही थी। तभी कुछ लोगों को एक​त्रि​त किया गया। पथराव किया गया। पु​लिस टीम ने हालात को काबू में कर लिया है। सर्वे पूरा कर लिया गया है। सुनियोजित तरीके से ये सब किया गया है। पुलिस की लिखी गाड़ी टारगेट की गई है। एनएसए की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ड्रोन से निगरानी की गई है। कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है। सभी का मेडिकल कराया गया है।

 ये भी पढ़ें - संभल में हालात काबू करने के लिए बुलानी पड़ी 30 थानों की पुलिसफोर्स, अमरोहा-रामपुर और मुरादाबाद से पहुंचे थानेदार