Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर से गांव बनाया जा रहा सम्भल को : तुर्की

    सम्भल: जिला संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से न्यायालय के आदेश का अधिकारियो

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 29 Jul 2018 11:42 PM (IST)
    शहर से गांव बनाया जा रहा सम्भल को : तुर्की

    सम्भल: जिला संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से न्यायालय के आदेश का अधिकारियों से पालन करने का आहवान किया। साथ ही शंकर कालेज चौराहे पर समिति के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। रविराज चाहल ने कहा कि सम्भल एक विश्व विख्यात शहर है। सम्भल के सींग उद्योग व मैंथा उद्योग विश्व भर में प्रसिद्ध है। कहा कि इसलिए जिला मुख्यालय सम्भल तहसील में होना चाहिए। सय्यद जमीलुर्रहमान ने कहा कि जब तक जिला मुख्यालय सम्भल तहसील में स्थापित नही हो जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। नवाब साद आदिल ने कहा कि हमारा संघर्ष पिछले 7-8 वर्षों से जारी है लेकिन प्रदेश की सरकारों ने सम्भल को मायूस ही किया है। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। जमाल तुर्की ने कहा कि सम्भल ऐतिहासिक नगर है। सम्भल को शहर से गांव बनाया जा रहा है। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में अमर ¨सह, राजकुमार ¨सह, स्वतंत्र सूर्यवंशी, जिया अशरफ, उवेश, गौरव भटनागर, युसूफ तुर्की, कमल ¨सह, छोटे, तस्ब्बुर हुसैन, हाजी बब्बू, सादिक, डॉ. जफर उल्ला खां, शेरवानी, सानू, राजेन्द्र ¨सह आदि रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें