विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sambhal Accident: बारात हादसे में दूल्हे समेत 8 की मौत, घुड़चढ़ी के तुरंत बाद खुशी का माहौल चीखों में बदला

Published: Sat, 05 Jul 2025 10:46 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jul 2025 11:54 AM (IST)

संभल के हरगोविंदपुर गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बारात लेकर जा रही बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होने ...और पढ़ें

Sambahl Accident: संभल हादसे में मृत दूल्हा की फाइल फोटो और मौके पर पहुंचे एसपी।
Sambahl Accident: संभल हादसे में मृत दूल्हा की फाइल फोटो और मौके पर पहुंचे एसपी।

HighLights

  1. बारात में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त
  2. खुशी का माहौल चीखों में बदला
  3. गांव में पसरा मातम, छाया सन्नाटा

जागरण संवाददाता, संभल। तेज रफ्तार बोलेरो कार शुक्रवार शाम अनियंत्रित होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। बोलेरो में 10 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से बरात रवाना होने के 10 मिनट बाद ही हादसा हो गया।

हादसे से दोनों परिवारों में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बोलेरो की रफ्तार तेज थी। वह सड़क पर पलटने के बाद घिसटकर स्कूल की दीवार से टकरा गई।

शादी की तैयारियों की खुशी

थाना जुनावई क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर में शुक्रवार को सुबह तक जहां शादी की तैयारियों से चहल-पहल थी, वहीं शाम होते-होते एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। गांव निवासी सुखराम के 19 वर्षीय बेटे सूरज की शादी बदायूं जनपद के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल में तय थी। शुक्रवार सुबह से ही बारात की तैयारियों में पूरा गांव जुटा था। महिलाएं घरों में मंगलगीत गा रही थीं, बच्चे बैंड-बाजे पर थिरक रहे थे और घर में रौनक का माहौल था।

शाम करीब सात बजे सूरज घुड़चढ़ी की रस्म पूरी कर कार में सवार होकर बारात लेकर निकला। उनके साथ भाभी आशा (26), दो वर्षीय भतीजी ऐश्वर्या, दो वर्षीय विष्णु और अन्य स्वजन भी कार में सवार थे, जबकि बाकी बाराती अलग-अलग गाड़ियों में रवाना हुए थे। लेकिन घर से निकलने के महज दस मिनट बाद ही एक मनहूस खबर आई दूल्हे की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। 

एसपी ने दी जानकारी

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हादसे का कारण फिलहाल चालक के वाहन से नियंत्रण खो देना माना जा रहा है। दो घायलों के उपचार की व्यवस्था की गई है। मूलरूप से राजस्थान के सूरज पाल के स्वजन संभल में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को शाम करीब सात बजे बरात घर से रवाना हुई थी। अन्य वाहन आगे निकल गए थे। दूल्हे के साथ उनके परिवार के लोग और रिश्तेदार बोलेरो से जा रहे थे। घर से करीब आठ किलोमीटर दूर इंटर कॉलेज के पास बोलेरो अनियंत्रित हो गई और कॉलेज की दीवार से टकरा गई। वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जेसीबी से गेट तोड़कर बाहर निकाले सभी

पुलिस ने जेसीबी से गेट तोड़कर बमुश्किल सबको बाहर निकाला। हादसे में दूल्हा सूरजपाल, भाभी आशा और दो वर्षीय भतीजी एश्वर्या, परिवार के ही एक वर्षीय गणेश और कोमल की मृत्यु हो गई। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ ले जाने के दौरान दूल्हे की बहन मधु, चालक रवि, बहनोई सचिन की मृत्यु हो गई। घायलों में मृत गणेश के पिता देवा की हालत गंभीर है। जबकि, एक अन्य घायल हिमांशी की हालत खतरे से बाहर है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।