Updated: Thu, 03 Apr 2025 08:58 PM (IST)
संभल पुलिस ने धन वर्षा तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़ किया जिसका नेटवर्क दिल्ली जयपुर वाराणसी और आगरा तक फैला था। अब तक 14 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और एक प्रोफेसर से पूछताछ जारी है। गिरोह लड़कियों के शोषण में लिप्त था और इसमें तीन पुजारी व एक स्टेशन मास्टर भी शामिल थे। पुलिस ने अर्धनग्न वीडियो और वन्य जीव तस्करी के सुराग भी पाए हैं। जांच जारी है।
संवाद सहयोगी, बहजोई। धन वर्षा तांत्रिक गिरोह का नेटवर्क सिर्फ यूपी के आगरा, फिरोजाबाद तक सीमित नहीं था। दिल्ली एनसीआर के निकट मथुरा, दिल्ली और जयपुर में भी उसके तार जुड़े हैं। जिन्हें पुलिस कई काल रिकॉर्डिंग के आधार पर खंगाल रही है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अब तक 14 लोग गिरफ्तार हुए हैं लेकिन पुलिस ने एक प्रोफेसर से भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, जिसके पास से कई वीडियो और आडियो भी बरामद हुए हैं और इसी के जरिए दिल्ली अन्य राज्यों से कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। इस गिरोह में कई बुद्धजीवी लोगों के जुड़े होने की बात सामने आ रही है।
पुलिस ने उस परिवारों से संपर्क किया है जो इस गिरोह के झांसे में आए और उन्होंने लड़कियों के डाटा को दिया, उन्हें उपलब्ध कराया, जिनका शोषण किया गया और जिन्हें आर्टिकल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।
गिरोह में तीन पुजारी भी शामिल
विदित हो कि इस गिरोह में आगरा के एक स्टेशन मास्टर भी शामिल था जबकि तीन पुजारी शामिल हैं। दो आडियो रिकार्डिंग भी बरामद हुए जिनसे वाराणसी तक संपर्क होने के साक्ष्य मिलते हैं। जिसमें विदेश से वन्य जीव तस्करी का मामला भी सामने आया है। गिरोह के मोबाइल डाटा की जांच में लड़कियों के अर्धनग्न और नग्न अवस्था में वीडियो बरामद हुए थे, जिससे उनके शोषण की पुष्टि हुई।
यह गिरोह तंत्र विद्या और अन्य धोखाधड़ी के माध्यम से लोगों को गुमराह कर लड़कियों का शोषण करता था। पुलिस ने यह पर्दाफाश संभल जिले के धनारी क्षेत्र के एक युवक के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर किया था, जिसमें संभल के भी दो लोग शामिल थे।
अब पुलिस फिरोजाबाद, आगरा और अन्य जिलों में मिले मोबाइल डाटा के आधार पर प्रभावित लोगों से संपर्क कर रही है। पुलिस के समक्ष यह भी चुनौती है कि जिन परिवारों से पुलिस संपर्क कर रही है, वह कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल न हो। इसके लिए वह कार्रवाई से इनकार कर रहे हैं। अब तक पुलिस करीब चार परिवारों से संपर्क साथ चुकी है।
धन वर्षा तांत्रिक गिरोह में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस गिरोह से पुजारी और आर्टिकल उपलब्ध कराने वाले लोगों में प्रोफेसर और अन्य बुद्धिजीवी लोग भी शामिल हैं। एक प्रोफेसर से पूछताछ भी की जा रही है। दिल्ली और जयपुर से भी गिरोह की तार जुड़े हैं। पुलिस इसको लेकर भी छापेमारी कर रही है। जल्द ही एक और पर्दाफाश किया जाएगा। -अनुकृति शर्मा, एएसपी दक्षिणी, संभल।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।