Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संभल कल्कि धाम में किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी... पूजा-अर्चना के बाद किया शिला दान

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 01:10 PM (IST)

    संभल में किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी कल्कि धाम पहुंचीं। उन्होंने कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की और कल्कि धाम के निर्माण की जानकारी ली। ममता कुलकर्णी ने विधि विधान से शिला दान किया। पूर्व अभिनेत्री के आने की खबर से कल्कि धाम में भक्तों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद वह मासिक सत्संग संकीर्तन में भी शामिल हुईं।

    Hero Image
    कल्कि धाम में ममता कुलकर्णी ने किया शिला दान

    जागरण संवाददाता, संभल। किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर व पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी कल्कि धाम पहुंची। जहां पर शिला दान करने के बाद वह मासिक संकीर्तन में भी शामिल हुईं। ऐचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में रविवार को मासिक संकीर्तन के साथ शिला दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री व किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी भी उसमें शामिल होने के लिए पहुंचीं। कल्कि धाम पहुंचने के बाद ममता ने सबसे पहले कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की। करीब 15 मिनट तक दोनों के बीच वार्ता हुई, जिसमें आचार्य ने उन्हें कल्कि धाम के निर्माण व वहां पर आयोजित होने वाले महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    कल्कि धाम में पूजा करतीं ममता कुलकर्णी।

    पूजा करते हुए शिला दान किया

    इसके बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम व अन्य साधु व संतों के साथ ममता कल्कि धाम के गर्भ गृह में पहुंचीं। यहां पर उन्होंने विधि−विधान से पूजन अर्चना करते हुए शिला दान किया। वहीं पूर्व अभिनेत्री व किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के आने की जानकारी होने पर काफी संख्या में आसपास के लोग व कल्कि भक्त वहां पर एकत्र दिखाई दे रहे थे। शिलादन कार्यक्रम के बाद वह कल्कि धाम में आयोजित होने वाले मासिक सत्संग संकीर्तन में भी शामिल हुईं।