दान में महादान है मतदान
लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा और सही लोग एवं सही सरकार चुनी जाएगी। इसी से देश का विकास हो ...और पढ़ें

सम्भल : लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा और सही लोग एवं सही सरकार चुनी जाएगी। इसी से देश का विकास होगा। मतदान करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है। हम सभी को निर्भय होकर मतदान करना चाहिए। हमारा मत ही देश में अच्छी सरकार दे सकता है। यह हमारा अधिकार हैं। मतदान का फीसद बढे़गा तो अच्छी सरकार चुने में लोगों को असानी होगी। चुनाव आयोग मत फीसदी में बढ़े इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रहें है। उक्त विचार सरथल चौकी पर आयोजित जागरण चौपाल में शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा मतदान के दिन को छुट्टी का दिन मानकर घर पर नही बैठना चाहिए। स्वयं भी जाए और अपने पड़ोसियों को भी लेकर जाएं ताकि मतदान फीसद बढ़ सके। दान में महादान मतदान है।
हम सभी को मतदान में अवश्य ही हिस्सा लेना चाहिए। स्वयं ही नहीं अपितु अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करना चाहिए जिससे देश का भविष्य उज्जवल हो।
स्वाति माथुर
मतदान के इस महापर्व में हम सब को बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे लोकतंत्र के साथ-साथ देश को भी मजबूती मिलेगी और स्थिर सरकार बनेगी।
आरती गुप्ता
वोट देने में हमें जरा भी आलस्य नहीं दिखाना चाहिए। यदि हमारे आलस्य से सरकार भी आलसी हो जाए तो देश का भविष्य अच्छा नहीं होगा। इसलिए हम सबको मतदान करना ही चाहिए।
आशुतोष रस्तौगी
वोट ऐसी चीज है जिसकी सार्थकता देने में ही है। यदि हम वोट नहीं करेंगे तो वह बेकार चला जाएगा। इस लिए देश के भविष्य के लिए सबको मतदान अवश्य करना चाहिए।
अर्पित अग्रवाल
मतदान फीसदी में बढोत्तरी हो। इसके लिए शिक्षक शिक्षिकाए अपनी कक्षाओं में बच्चों की नोटबुक पर मतदान के प्रति जागरूकता के श्लोगन लिखे।
श्रेयांश प्रजातंत्र में वोटर ही देश में सरकार चुनता है। जितना अधिक मतदान होगा उतने ही अच्छे लोग संसद में जाएंगे और उतनी ही बढि़या सरकार चुनी जाएगी।
रेखा अरोड़ा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।