विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हम उसके साथ खड़े हैं जो...' ये क्या बोल गए सपा विधायक; BJP पर लगाया 80-20 का आरोप

Published: Sun, 14 Sep 2025 04:00 AM (IST)

सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस ने मुसलमानों के हित में काम किया है इसलिए ...और पढ़ें

जो हमारा देगा साथ हम खड़े है उसके साथ : इकबाल महमूद
जो हमारा देगा साथ हम खड़े है उसके साथ : इकबाल महमूद

HighLights

  1. सपा विधायक का मुसलमानों के हित पर बयान |
  2. भाजपा पर 80-20 के बंटवारे का आरोप |
  3. धर्म और मस्जिदों की सुरक्षा प्राथमिकता |

जागरण संवाददाता, संभल। सपा विधायक इकबाल महमूद ने बयान देते हुए कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने सदैव मुसलमानों के हित को कुछ ने कुछ किया है और इसलिए ही मुसलमान उन्हें वोट देता है। परन्तु भाजपा दिखावे के लिए भी उनके लिए कुछ नहीं करती है। वह बस 80 और 20 के बंटवारे को लेकर सत्ता हासिल करती है।

उन्होंने कहा कि ओपी राजभर उसी पार्टी से जा मिले हैं। यदि उन्हें मुसलमानों का इतना ही दर्द है तो अखिलेश से शर्त क्यों नहीं रखी कि किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाया जाए। विधायक ने कहा कि मुसलमान ने सदा गैर मुस्लिम नेताओं को स्वीकार किया है, इसमें जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, वीपी सिंह, मोरारजी देसाई, अटल बिहारी वाजपेयी के साथ अन्य शामिल हैं।

इतना ही नहीं देश के मुख्य न्यायाधीश भी हिंदू रहे हैं, लेकिन हमने कभी भी ऐतराज नहीं किया। क्योंकि हम उनके साथ हैं जो हमारे साथ खड़ा होगा। इसके साथ ही कहा कि मुसलमानों की प्राथमिकता पद नहीं बल्कि अपने धर्म, मस्जिद व मदरसों की सुरक्षा है। ऐसे में जो पार्टी देगी हम उसके साथ हैं।

उन्होंने कहा कि हमें इज्जत खुदा देता है और वह अल्लाह की तरफ से मिलती है। हम उसी कुदरत को मानने वाले हैं और मानते भी है कि जो कुछ होता है अल्लाह की मर्जी से होता है। इसके साथ ही कहा कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। उन्हाेंने तंज कसते हुए कहा कि मैं इनसे कहता हूं कि अगले पांच सौ वर्षों तक हिंदुस्तान में मुसलमान प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है।