Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sambhal Crime : एसी कोच में महिला से टीटीई ने किया दुष्कर्म, दो साल के बच्‍चे के साथ सफर कर रही थी पीड़‍िता

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 08:11 PM (IST)

    महिला अपने दो साल के बच्‍चे के साथ सफर कर रही थी। टीटीई उसे साधारण कोच के टिकट के बावजूद एसी कोच में ले गया और वहां उसने अपने साथ‍ियों के साथ महिला के ...और पढ़ें

    Hero Image
    Indian Railways : एसी कोच में महिला से टीटीई ने किया दुष्कर्म

    संभल, जागरण ऑनलाइन टीम। तीन दिन पहले सदभावना एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़छाड़ की गई। अब देहरादून से सूबेदारगंज जाने वाली (लिंक एक्सप्रेस) में टीटीई व उसके साथी ने महिला यात्री से दुष्कर्म किया है। घटना की प्राथमिकी चंदौसी (संभल) जीआरपी थाने में दर्ज करायी गई है। चंदौसी निवासी महिला 16 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे स्टेशन पर अपने दो साल के बच्चे के साथ ट्रेन के इंतजार में खड़ी थी। उसके पास जनरल टिकट था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीटीई ले गया एसी कोच में  

    प्लेटफार्म पर उसका परिचित टीटीई राजू सिंह मिला और उससे बात करने लगा। महिला ने उसे सूबेदारगंज जाने की जानकारी दी। टीटीई ने उसको लिंक एक्सप्रेस आने पर एसी कोच में बैठा दिया। आरोप है कि चंदौसी से ट्रेन चलने के बाद टीटीई और उसका एक साथी कोच में आए। पानी दिया, जिसे पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे।

    बच्‍चे को ऊपर वाली सीट पर ल‍ेटा दिया 

    इसके बाद दोनों ने कोच की लाइट बंद कर पर्दे गिरा दिए। आरोप है बच्चे को ऊपर वाली सीट पर लिटा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर उसे होश आया, दूसरे कोच में जाकर वह महिला यात्रियों के पास बैठ गई। सूबेदारगंज पहुंचकर भी उसने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। चंदौसी लौटकर पति को घटना के बारे में बताया। शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने भी महिला से जानकारी ली है। टीटीई को तलाश किया जा रहा है।