विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पल भर में उजड़ गया परिवार: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्राले से टकराई कार, पति-इकलौते बेटे और भाई की मौत; महिला गंभीर

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:25 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 06:51 AM (IST)

संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकरा गई। 

गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। जागरण

गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। जागरण

HighLights

  1. गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर।

  2. हादसे में पिता, पुत्र और साले की दुखद मृत्यु।

  3. पत्नी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर बहजोई के बमनेटा गांव के निकट चैनल नंबर 112 पर शुक्रवार रात गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे कार टकरा गई। हादसे में कार सवार शख्स, उसके इकलौते बेटे और साले की मृत्यु हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए।

घटना रात करीब 11:10 बजे की है कि जब आजमगढ़ निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी शैलेश देवी, 12 वर्षीय बेटे पीयूष और साले राजकुमार के साथ वैगनआर कार से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार अजय कुमार, उनके बेटे पीयूष और साले राजकुमार की मृत्यु हो गई, जबकि शैलेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

गंगा एक्सप्रेसवे के जीएम ने महिला से मिले फोन नंबर के आधार पर स्वजन को दुर्घटना की सूचना दी। परिवार शुक्रवार को तीन बजे घर से चला था। कार कौन चला रहा था यह स्पष्ट नहीं हुआ है। बहजोई के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है और घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में भीषण हादसा, दो ट्रेलर के टक्कर में चालक और खलासी जिंदा जले

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर प्रभावित यातायात को भी सुचारू करा दिया गया है। घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा, स्कूल जाते में कंप्यूटर टीचर की मौत; जनवरी में होनी थी शादी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।