विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में भीषण हादसा, दो ट्रेलर के टक्कर में चालक और खलासी जिंदा जले

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 04:44 PM (IST)

सोनभद्र के लोहरा गांव में टायर फटने से अनियंत्रित हुए ट्रेलर की दूसरे ट्रेलर से टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

HighLights

  1. सोनभद्र में दो ट्रेलर की भीषण टक्कर हुई।

  2. टायर फटने से अनियंत्रित हुआ था एक ट्रेलर।

  3. हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में गुरुवार की दोपहर टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रेलर डिवाइडर पर कर बाइक सवार को रौंदते हुए सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से टकरा गया। इससे दोनों ट्रेलर में आग लग गई। दोनों वाहनों के एक चालक और एक खलासी जिंदा जल गए। घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

एक गंभीर रूप से घायल है, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने वाहनों को किनारे कर यातायात बहाल कर दिया है। शवों की पहचान नहीं हो सकी है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोपहर बाद करीब 12:30 बजे एक ट्रेलर चोपन की ओर से वाराणसी की तरफ जा रहा था।

लोहरा गांव में विद्युत सब स्टेशन के पास पहुंचने पर ट्रेलर का पीछे का टायर ब्लास्ट कर गया। इससे अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को पार करते हुए सुकृत की ओर से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया। इसके बाद सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से टकरा गयाम इस घटना में दोनों ट्रेलर पलट गए और उनमें आग लग गई।

इससे वहां अफरातफरी मच गई। दोनों वाहनों के चालक उसी में फंस गए। आसपास के लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस और फ़ायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों ट्रेलर में जिंदा जल गएम उनके चालक व खलासी को बाहर निकाल दोनों की पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन शाम तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा पुलिस क्षेत्र अधिकारी रणधीर मिश्रा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को किनारे कर आवागमन बहाल कर दिया हैसाथ ही दोनों मृतकों के बारे में जानकारी ली जा रही है। घटना में घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि टायर फटने से यह घटना हुई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।