विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा, स्कूल जाते में कंप्यूटर टीचर की मौत; अगले महीने होनी थी शादी

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 27 Nov 2026 12:59 PM (IST)

अलीगढ़ में स्कूल जा रहे कंप्यूटर शिक्षक की कमालपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। 25 जनवरी को उनकी शादी होनी थी, जिससे घर की खुशियां मातम में बदल गईं।

अलीगढ़ में हुए हादसे में मृतक शिक्षक का फाइल फोटो इनसेट में।

अलीगढ़ में हुए हादसे में मृतक शिक्षक का फाइल फोटो इनसेट में।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। घर से स्कूल पढ़ाने निकले कंप्यूटर शिक्षक की रास्ते में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कमालपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर उन्हें न्यू आराध्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से स्कूल स्टाफ और स्वजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान सिंधौली धनीपुर निवासी किरणवीर सिंह के रूप में हुई है। वह आगरा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कंप्यूटर शिक्षक थे। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। कमालपुर हाईवे पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली।

गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन चिकित्सकों तक पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। किरणवीर की 25 जनवरी को शादी होनी थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। उनके पिता किसान हैं और एक भाई एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।