Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो दोस्तों ने पहले पी शराब, फिर एक ने मार दी गोली

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2022 12:20 AM (IST)

    सम्भल एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में पहले दो दोस्तों ने बैठकर साथ में शराब पी और उसके बाद एक

    Hero Image
    दो दोस्तों ने पहले पी शराब, फिर एक ने मार दी गोली

    दो दोस्तों ने पहले पी शराब, फिर एक ने मार दी गोली

    जेएनएन, सम्भल: एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में पहले दो दोस्तों ने बैठकर साथ में शराब पी और उसके बाद एक ने तमंचे से गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली बराबर से होकर निकल गई जबकि कंधे पर छर्रे लग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गांव चकिया निवासी सूरज और रोहित दोस्त थे। सोमवार को दोपहर दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत कर दिया था। शाम को रोहित ने सूरज को अपने पास बुलाया और दोनों शराब पीने लगे। शराब के नशे में रोहित ने सूरज से कहा कि दोपहर में बहुत अकड़ रहा था। इतना कहने के बाद तमंचा निकाला और गोली चला दी। गोली तो नहीं लगी, लेकिन सूरज को छर्रे लग गए। इससे वह घायल हो गया। घायल को मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया। मंगलवार को दोपहर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पुष्कर मेहरा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें