Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EVM 2024 : आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, अगर EVM खराब है तो कांग्रेस की जहां-जहां सरकार है तो दें इस्तीफा

    अगर EVM खराब है तो कर्नाटक तेलंगाना हिमाचल प्रदेश में जो सरकार बनी है इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 2009 में जब कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला तब EVM ठीक थी जब तेलंगाना हिमाचल कर्नाटक में सरकार बनती है EVM ठीक हो जाती है और जहां भाजपा जीत जाती है वहां EVM खराब हो जाती है। ये दोहरे मापदंड और दोगलापन नहीं चलेगा।

    By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 18 Mar 2024 02:16 PM (IST)
    Hero Image
    आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, अगर EVM खराब है तो कांग्रेस की जहां-जहां सरकार है तो दें इस्तीफा

    संभल, एजेंसी। श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कांग्रेस के ईवीएम वाले मुद्दे को दोहरा मापदंड करार दिया है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार बनती है तो वहां ईवीएम ठीक हो जाती है। लेकिन जैसे ही भाजपा जीतती है तो कांग्रेस को ईवीएम में खराबी नजर आने लगती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अगर ईवीएम खराब है तो कांग्रेस सरकार को इस्तीफा देना चाहिए'

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं EVM का खेल है। अगर EVM खराब है तो कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में जो सरकार बनी है इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 2009 में जब कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला तब EVM ठीक थी, जब तेलंगाना, हिमाचल, कर्नाटक में सरकार बनती है EVM ठीक हो जाती है और जहां भाजपा जीत जाती है वहां EVM खराब हो जाती है। ये दोहरे मापदंड और दोगलापन नहीं चलेगा।