Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: लखनऊ कूच से पहले संभल में नजरबंद किए गए दिव्यांग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए वजह

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 08:18 PM (IST)

    लखनऊ में दिव्यांग महागठबंधन के विधानसभा घेराव प्रदर्शन से पहले दिव्यांग मोर्चा फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद कासिम को संभल पुलिस ने नजरबंद कर दिया। दिव्यांग एवं महिला सशक्तीकरण विकास फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कासिम को रायसत्ती स्थित उनके आवास पर रोका गया। कासिम लखनऊ में दिव्यांगों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे जिसमें आरक्षण मुफ्त बिजली पेंशन योजना और शादी पर अनुदान जैसी मांगें शामिल हैं।

    Hero Image
    संभल में दिव्यांग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कासिम को पुलिस ने किया नजरबंद। इंटरनेट मीडिया

    जागरण संवाददाता, संभल। लखनऊ में दिव्यांग महागठबंधन द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव प्रदर्शन से पहले ही दिव्यांग मोर्चा फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद कासिम को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। 

    दिव्यांग एवं महिला सशक्तीकरण विकास फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कासिम को पुलिस ने मंगलवार को रायसत्ती स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। 

    कासिम ने बताया कि वह बुधवार को लखनऊ में होने वाले उत्तर प्रदेश दिव्यांग महागठबंधन के विधानसभा घेराव एवं धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें रोका गया। 

    बताया कि प्रदेश भर से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन लखनऊ पहुंच चुके थे। महागठबंधन की प्रमुख मांगों में दिव्यांगों के लिए अलग योग व्यवस्था, सरकारी नौकरियों में आरक्षण, राजधानी और वंदे भारत जैसी ट्रेनों में 100 प्रतिशत टिकट छूट, राशन कार्ड, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, मुफ्त बिजली, एक देश एक पेंशन योजना और दिव्यांगों की शादी पर पांच लाख रुपये अनुदान शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदर्शन में उनके साथ नाथू सिंह सैनी, असलम अली, वारिस, मुमताज, फहीम, मिनहाजुल, तौसीफ राजा आदि कार्यकर्ता भी जुड़ने वाले थे, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया।