Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sambhal News: संभल जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का भूमि पूजन, प्रशासन ने आखिर क्यों लिया ये फैसला?

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 09:24 PM (IST)

    संभल के जामा मस्जिद के पास अतिसंवेदनशील क्षेत्र में पुलिस चौकी निर्माण शुरू हो गया है। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मस्जिद के सामने 1100 गज भूमि पर चौ ...और पढ़ें

    Hero Image
    संभल में पुलिस चौकी निर्माण कार्य के दौरान जामा मस्जिद के पास मुस्तैद आरएएफ के जवान। जागरण

    संवाद सहयोगी, संभल। शहर का अतिसंवेदनशील इलाका, जो जामा मस्जिद के पास मुहल्ला कोटगर्वी के नाम से जाना जाता है, अब पुलिस की सीधी निगरानी में आएगा। इस क्षेत्र में अब तक हुई किसी भी हिंसा का केंद्र जामा मस्जिद और उसके आसपास का इलाका रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। विधि विधान से चौकी निर्माण के लिए एएसपी ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। कुछ ही दिनों में चौकी बनकर तैयार हो जाएगी।

    पुलिस चौकी बनाने के लिए भूमि चिन्हित 

    दरअसल, शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने जामा मस्जिद के सामने खाली पड़ी भूमि को पुलिस चौकी बनाने के लिए चिन्हित कर लिया गया था। इस भूमि को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष सामने आए थे। एक पक्ष भूमि को निजी संपत्ति बता रहा था। हालांकि अधिकारियों ने अभिलेख दिखाकर उन्हें संतुष्ट कर दिया। कहा कि भूमि सरकारी है। साथ ही मजदूरों और बुलडोजर की मदद से 1100 गज में नींव की खोदाई शुरू करा दी गई।

    संभल में जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी निर्माण से पहले भूमि पूजन करते एएसपी श्रीश्चंद्र। जागरण

    नींव खोदाई का कार्य पहले ही पूरा हो चुका था। शनिवार को इस प्रस्तावित चौकी की नींव का विधिवत पूजन किया गया। सुबह दस बजे के करीब भूमि पूजन का कार्य आचार्य शोभित शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने कोतवाल अनुज तोमर के साथ भूमि पूजन किया। अब भूमि पूजन के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है।

    संभल में जामा मस्जिद के सामने खाली पड़ी इसी भूमि में चल रहा है पुलिस चौकी का निर्माण। जागरण

    पुलिस चौकी के निर्माण से इस क्षेत्र में स्थायी पुलिस चौकी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। वहीं जामा मस्जिद के पास का इलाका सांप्रदायिक दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है। यहां कई बार छोटी-छोटी बातों पर बड़े विवाद खड़े हो जाते हैं, जो हिंसा का रूप ले लेते हैं।

    पुलिस चौकी बनने के बाद पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सकेगी। पुलिस चौकी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बरसात में भी कार्य रूका नहीं। राजमिस्त्री और मजदूर झमाझम बरसात में भी नींव भरने का काम करते रहे। उम्मीद है कि 2 जनवरी तक चौकी में लिंटर पड़ जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही आरआरएफ के जवान मुस्तैद रहे। उधर, कुछ सामाजिक संगठन की महिलाएं वहां पहुंच गईं और श्रमदान किया।