Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘पूर्व की सरकारों में प्रदेश दंगाइयों के हवाले था’, संभल में बोले भूपेंद्र सिंह, कहा- आज अमन चैन का माहौल

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 04:32 PM (IST)

    संभल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश दंगाइयों के हवाले था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के आने के बाद प्रदेश में अमन चैन का माहौल है और विकास हो रहा है। पहले संभल में अराजकता थी और विकास बाधित था लेकिन अब यह विकास की नई गाथा लिख रहा है।

    Hero Image
    पूर्व की सरकारों में प्रदेश दंगाइयों के हवाले था: भूपेंद्र सिंह

    जागरण संवाददाता, संभल। उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि  2012 से 2017 तक प्रदेश दंगाइयों के हवाले था। दुर्भाग्य से सरकार और सरकारी दल के लोग भी दंगाइयों के साथ खड़े रहे। वे संभल में आयोजित मुख्यमंत्री योगी की जनसभा में बोल रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मंडल में सबसे संवेदनशील संभल है, संभल में किस प्रकार अराजकता के साथ पूर्व की सरकारों में संभल के विकास की गति को रोकने और दंगाइयों के हवाले करने का काम किया गया है। 

    जबसे योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से आज पूरे प्रदेश में अमन चैन का माहौल है। आज पूरा प्रदेश विकास की नई-नई गाथा लिख रहा है। ये माना जाता है कि उत्तर प्रदेश देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा है, लेकिन आज ये बदल गया है आज देश के विकास की गाथा लिखी जा रही है उसमें उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान है। 

    उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश नए आयाम गढ़ने का काम कर रहा है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहा है, संभल को भी आज मेडिकल कॉलेज से आच्छादित करने का काम किया है। 

    मुरादाबाद मंडल को सरकारी विवि प्रदान किया। गुरु जंभेश्वर जी महाराज के नाम विवि की स्थापना होना गर्व की बात है। अगर पुरानी सरकार होती तो किसके नाम से बनता ये सब जानते हैं। 

    योगी जी के नेतृत्व में हमारी विरासत, आस्था के आधार पर आगे बढ़ना प्राथमिकता है। आज संभल भी विकास की नई गाथा लिखने का काम कर रहा है संभल में पांच बजे के बाद बहजोई से बबराला, सिरसी से संभल तक जाने में कैसी परिस्थिति का सामना करना पड़ता था, आज उसका सामना नहीं करना पड़ रहा है।