UP News: पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, SP ने जारी किए आदेश; देखें लिस्ट
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जिले में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 27 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। संभल हयातनगर नखासा असमोली और चंदौसी समेत कई थानों में निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। फेरबदल में कुढ़फतेहगढ़ बनियाठेर एचौड़ा कंबोह और अन्य थानों में भी बदलाव किए गए हैं।
संवाद सहयोगी, बहजोई। पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने 27 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। आदेश के अनुसार, थाना संभल से उप निरीक्षक राजपाल सिंह और ओमप्रकाश को थाना कुढ़फतेहगढ़ और राकेश कुमार को थाना बबराला भेजा गया है।
थाना हयातनगर से चंद्रवीर को थाना गुन्नौर और कृष्ण कुमार को थाना जुनावई स्थानांतरित किया गया, जबकि थाना हजरतनगर गढ़ी से यादवेंद्र सिंह और महबूब हसन और धीरेंद्र कुमार को बनियाठेर थाना भेजा गया है। इसी प्रकार थाना नखासा से प्रवीण कुमार त्यागी को थाना एचौड़ा कंबोह और केंद्रपाल सिंह और अनिल कुमार को कोतवाली चंदौसी में तैनाती दी गई है।
थाना असमोली से उप निरीक्षक रविंद्र सिंह और दिगेंद्र सिंह को थाना जुनावई, अशोक कुमार को बहजोई और रामस्वरूप को धनारी स्थानांतरित किया गया है। कोतवाली चंदौसी से लाल सिंह राणा को थाना नखासा भेजा गया, वहीं बनियाठेर से जसवंत सिंह, रामसेवक यादव और देवेंद्र सिंह को हजरतनगर गढ़ी स्थानांतरित किया गया।
थाना कुढ़फतेहगढ़ से अनिल कुमार सिंह, दुर्गेश बाबू और राजकिशोर को कोतवाली संभल भेजा गया है। थाना जुनावई से बसंत कुमार को हयातनगर, संजय कुमार और प्रमोद कुमार को असमोली स्थानांतरित किया गया। इसी क्रम में थाना बहजोई से रामदास यादव को असमोली और थाना धनारी से उप निरीक्षक संजीव कुमार को थाना रायसत्ती भेजा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।