गायत्री सेवा आश्रम कराएगा दो निर्धन कन्याओं का विवाह
सम्भल : गायत्री सेवा आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में गायत्री महिला मंडल बैठक मुहल्ला ठेर स्थित आकांक्ष
सम्भल : गायत्री सेवा आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में गायत्री महिला मंडल बैठक मुहल्ला ठेर स्थित आकांक्षा ब्यूटी पार्लर पर हुई। बैठक में मंडल की अध्यक्ष निशा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष संध्या अग्रवाल ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने कहा कि ज्ञानदान सबसे बड़ा दान है। इसलिए बालिकाओं को ज्ञान द्वारा स्वावलंबी बनाकर इन कन्याओं का विवाह संस्कार कराके इनके जीवन को सुख व शांति मय बनाने का प्रयास किया जाता है। बैठक में शहर के प्रतिभाशाली व भावनाशील लोगों से दो निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग देने का भी आवाहन किया गया। इस दौरान बैठक में कुसुम अग्रवाल, कुमुद अग्रवाल, सविता गर्ग, विनीता भारद्धाज, अंजुला गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, डॉ. राखी अग्रवाल, उषा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, प्रतिमा गुप्ता, रेनू तिवारी, श्वेता तिवारी, सुषमा तिवारी, आशा ठाकुर, उषा वर्मा, शिखा गर्ग, किरन भाटी, सलौना अग्रवाल, डॉ. रंजना, सारिका वर्मा, रितु रस्तोगी, प्रतिभा गुप्ता, ममता नरूला, प्रमिला अग्रवाल, मीनू नरूला ने मिलकर समाज के असहाय लोगों को उत्थान के लिए संकल्प लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।