विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संभल में सड़क चौड़ीकरण के लिए चिंहित अतिक्रमण को हटाने के लिए चला अभियान, SDM की अगुवाई में हुई कार्रवाई

Published: Tue, 24 Jun 2025 07:57 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jun 2025 08:02 PM (IST)

संभल-बहजोई मार्ग को फोर लेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पांच साल पहले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, संभल। संभल बहजोई मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर पांच साल पहले चौधरी सराय से बहजोई तक सडक का चौड़ीकरण कराया जाना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से अतिक्रमण को चिंहित कर वहां भवनों पर निशान भी लगाए गए थे। मंगलवार को एसडीएम की अगुवाई में अभियान चलाकर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही अन्य लोगों को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई।

लोक निर्माण विभाग की ओर से संभल बहजोई मार्ग का चौड़ीकरण कराते हुए उसको फोर लेन बनवाने की तैयारी की जा रही है, जिससे सड़क हादसोंं पर अंकुश लगने के साथ ही आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क किनारे अतिक्रमण को चिंहित करने के साथ ही मकान, दुकान व बिजली पोल पर निशान लगाए और लोगों से स्वयं अतिक्रमण को हटाने के लिए कहते हुए नोटिस जारी किए थे।

मगर लोगों ने अतिक्रमण को नहीं हटाया। ऐसे में मंगलवार को एसडीएम विकास चंद के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग व नगर पालिका के अधिकारी टीम के साथ हयातनगर में पहुंचे और जहां सड़क किनारे लाल निशान लगे हुए थे वहां से अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटवाया।

वहीं अचानक से प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई को देख लोगों में खलबली मच गई, जिसके बाद कुछ लोगों ने तो स्वयं ही अतिक्रमण काे हटाना शुरू कर दिया। क्योंकि वहां पर कई लोगों ने अवैध निर्माण के साथ पक्के निर्माण कर लिए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान भी शामिल रहे।