Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमारी सरकार किसानों के साथ अन्याय व अत्याचार नहीं होने देगीः योगी अादित्यनाथ

    By Ashish MishraEdited By:
    Updated: Tue, 22 May 2018 04:39 PM (IST)

    कैराना लोकसभा क्षेत्र के अम्बेहटा पीर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की यह पहली जनसभा है।

    हमारी सरकार किसानों के साथ अन्याय व अत्याचार नहीं होने देगीः योगी अादित्यनाथ

    सहारनपुर (जेएनएन)। योगी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के साथ अन्याय व अत्याचार नहीं होने देगी। हमारी सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है। पिछली सरकार ने चीनी मिलें बंद की। हम इन मिलों को वापस लेकर चलवाएंगे। योगी ने कहा कि दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाने वालों को कड़ा जवाब देना है। सीएम ने कहा कि सपा के हाथ मुजफफरनगर दंगे से रंगे हैं। आज अपराधी अपने जान की भीख मांग रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहन बेटियों व व्‍यापारियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों से सरकार सख्‍ती से निपटेगी। योगी ने कहा कि तीन लाख नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। कहा कि विकास के लिए रचनात्मक सोच की जरूरत होनी चाहिए। हमारी सरकार किसानों को 18 घंटे बिजली दे रही है। जनता सरकार के एजेंडे का हिस्सा होनी चाहिए।

    सरकारी स्कूलों के बच्चों को अच्छी ड्रेस दी, होमगार्डों के जवानों को अच्छी ट्रेनिंग दी जा रही है। किसानों का शोषण करने वालों को जेल भेजा जाएगा। आरा मशीन की लाइसेंस प्रणाली को सरल किया। हमारी सरकार किसानों के सम्‍मान की रक्षा करेगी।

    पाई-पाई गन्‍ना मूल्‍य भुगतान किया जाएगा। सरकार समस्या पैदा नहीं करती, समाधान करती है। पूरे प्रदेश की जनता हमारा परिवार है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढाने पर भी विचार चल रहा है। एक लाख 37 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। भर्तियों में किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।

    जय श्रीराम के उदघोष के साथ योगी का भाषण खत्म।

    वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कैराना की जनता बाबू हुकुम सिंह से ज्‍यादा वोटों से मृगांका को जिताकर संसद भेजेगी। कहा कि कैराना में कमल खिलना तय है। देश व प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्‍तर प्रदेश से 73 से अधिक सांसद जीतेंगे और मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। मौर्य ने कहा कि मोदी पाक के साथ ही चीन को भी उसी की भाषा में जवाब दे रहे हैं। डिप्‍टी सीएम ने कहा कि आज सड़क में गडढे नहीं भाजपा को कोसने वाले गडढे में चले गए हैं। देश की जनता विरोधियों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी।