वेयर हाउस पर पहुंची प्राइवेट गाड़ी, सपाईयों ने किया हंगामा
विधानसभा चुनाव में कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है। इसका फैसला आज हो जाएगा। ईवीएम में कोई छेड़छाड़ न हो इसलिए सपाईयों ने सहारनपुर के वेयर हाउस पर डेरा जमाया हुआ है।

सहारनपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव में कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है। इसका फैसला आज हो जाएगा। ईवीएम में कोई छेड़छाड़ न हो, इसलिए सपाईयों ने सहारनपुर के वेयर हाउस पर डेरा जमाया हुआ है। बुधवार को वेयर हाउस से निकली एक कार को चेक करने को लेकर सपाईयों ने हंगामा कर दिया। जब कार को सपाईयों ने रुकवाकर चेक करने की कोशिश की तो कार सवार ने कार को दौड़ा लिया। हालांकि बाद में कार को पकड़ लिया और पूरी चेक करने के बाद जाने दिया। बाद में सपाई शांत हुए।
दरअसल, बुधवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और आब्जर्वर के अलावा अन्य अधिकारी सेंट्रल वेयर हाउस का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। अधिकारी जब अंदर चले गए तो उसके कुछ देर के बाद एक प्राइवेट गाड़ी वेयर हाउस से बाहर आई। वेयर हाउस के बाहर खड़े सपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को चेक करने के लिए रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने गाड़ी को दौड़ा दिया। जिसके बाद सपाईयों ने हंगामा कर दिया और कुछ कारों से इस कार का भी पीछा किया। कार का पीछा करने वालों में देवबंद से सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा भी थे। कार को कुछ दूर जाने के बाद पकड़ लिया गया। पूरी कार को चेक किया तो कुछ नहीं मिला। इस दौरान चालक के साथ सपाईयों की नोकझोंक भी हुई। बाद में सपाईयों ने वेयर हाउस के सामने पहुंचकर फिर से हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख एसपी सिटी राजेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और सपाईयों के साथ उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी खूब डाटा। इस दौरान पुलिसकर्मियों को आदेश दिए गए कि कोई भी प्राइवेट गाड़ी वेयर हाउस के अंदर नहीं जाएगी। यहीं नहीं एसपी सिटी ने आदेश दिए कि यदि किसी गाड़ी को सपा कार्यकर्ता चेक करता है तो उसे करने दें। जिसके बाद सपाई शांत हुए।
इन्होंने कहा..
वेयर हाउस पर सपा कार्यकर्ताओं ने एक कार को चेक करने को लेकर हंगामा किया था। बाद में उन्हें संतुष्ट कर दिया गया था।
राजेश कुमार, एसपी सिटी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।