Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले के किसी निकाय का सीमा विस्तार नहीं, नपं. रामपुर मनिहारान में बनेंगे दो नए वार्ड

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2022 11:55 PM (IST)

    नगर पंचायत रामपुर मनिहारान में बनेंगे दो नए वार्ड ...और पढ़ें

    Hero Image
    जिले के किसी निकाय का सीमा विस्तार नहीं, नपं. रामपुर मनिहारान में बनेंगे दो नए वार्ड

    जिले के किसी निकाय का सीमा विस्तार नहीं, नपं. रामपुर मनिहारान में बनेंगे दो नए वार्ड

    सहारनपुर, जेएनएन। पिछले दिनों भाजपा विधायकों और नेताओं की ओर से नगर निकायों में कुछ गांवों को शामिल कर सीमा विस्तार की संस्तुति प्रशासन से की गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा आठ नगर निकायों के सीमा विस्तार का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। कैबिनेट की बैठक में सहारनपुर के किसी निकाय का सीमा विस्तार नहीं किया गया। रामपुर मनिहारान नगर पंचायत में दो साल पूर्व हुए सीमा विस्तार हुआ था, यहां पर दो वार्ड बढ़ाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पिछले दिनों शासन ने सभी जिलों से नगर निकायों के सीमा विस्तार के लिए संभावित ग्रामों व बाहरी कालोनियों की सूची मांगी थी। जनपद में भाजपा विधायकों और नेताओं ने अपने-अपने चुनावी गणित के हिसाब से नगर निकायों के सीमा विस्तार के लिए जिला प्रशासन से संस्तुति की थी। जिला प्रशासन ने नगर निकायों की सीमा विस्तार की रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। इसमें नगर निगम सहारनपुर में 18 ग्रामों को शामिल करने का प्रस्ताव विधायक राजीव गुंबर और भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन द्वारा दिया गया था। इसका ग्राम प्रधानों द्वारा विरोध भी किया गया। गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह ने नगर पालिका गंगोह, नानौता नगर पंचायत और तीतरो नगर पंचायत के सीमा विस्तार की संस्तुति की थी। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने नगर पालिका नकुड़ व नगर पंचायत चिलकाना सुल्तानपुर के सीमा विस्तार का प्रस्ताव दिया था। इसी तरह देवबंद नगर पालिका में बाहरी कालोनियों को नगर क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया था। सरसावा नगर पालिका परिषद और रामपुर मनिहारान नगर पंचायत का सीमा विस्तार दो साल पहले हो चुका है। रामपुर मनिहारान में बढ़ेंगे दो वार्ड : एडीएमई अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि नगर निकायों के संबंध में वर्ष 2018 में जारी शासनादेश में कहा गया था कि जनसंख्या बढ़ने पर पूर्व में गठित वार्डों में ही उन्हें समायोजित किया जाए। मगर नगर विकास अनुभाग एक द्वारा 19 जुलाई को अपने पूर्व के 2018 के शासनादेश में संशोधन कर यह कहा गया है कि जनसंख्या के आधार पर अब नए वार्ड बनाए जाएं। जनसंख्या के लिहाज से रामपुर मनिहारान में नये वार्ड बनने का रास्ता साफ हो गया है। अभी तक वहां 25 हजार की आबादी के हिसाब से 15 वार्ड थे। 25-30 हजार की जनसंख्या पर 16 वार्ड बन सकते हैं। 30 से 35 हजार की आबादी पर 17 वार्ड बन सकते हैं। रामपुर की जनसंख्या 34493 है। इस लिहाज से वहां दो नए वार्डों का गठन किया जाएगा। डा. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें