विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saharanpur News: देहरादून-अंबाला हाईवे पर हादसा, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 18 Jul 2023 02:12 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2023 02:34 PM (IST)

Saharanpur News In Hindi देहरादून अंबाला हाईवे पर ट्रक कार की टक्कर के बाद कार में आग लगने से कार ...और पढ़ें

Saharanpur News: देहरादून अंबाला हाईवे पर ट्रक कार की टक्कर, कार में लगी आग ...चार लोगो की जिंदा जलकर मौत
Saharanpur News: देहरादून अंबाला हाईवे पर ट्रक कार की टक्कर, कार में लगी आग ...चार लोगो की जिंदा जलकर मौत

जागरण संवाददाता, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)।  रामपुर मनिहारान क्षेत्र के देहरादून अंबाला हाईवे पर मंगलवार की दोपहर भीषण सड़क हादसे में कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। कार सवार पूरी तरह जल गए। कार को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। कार सवार मृतकों की शिनाख्त ज्वालापुर हरिद्वार की हुई है।

मृतकों की हुई पहचान

  • उमेश कुमार
  • सुनीता गोयल पति-पत्नी
  • अमरीश सिंघल 
  • गीता सिंघल पति-पत्नी
  • बसंत विहार ज्वालापुर हरिद्वार

आल्टो कार में सवार थे चार लोग

मंगलवार को 12 बजे के लगभग सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर चुनेटी पुल के निकट हाईवे पर एक आल्टो कार जा रही थी। जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। कार अचानक सड़क पर ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद कार में आग लग गई। आग लगने से कार की खिड़कियां लॉक हो गई और कार में आग ने भीषण रूप ले लिया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

बुरी तरह जल चुके थे शव

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाकर कार में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक शव बुरी तरह जल चुके थे। घटना के बाद पुलिस ने कार को हाईवे से हटाकर चुनटी चौकी पर ले गए। शवों को बाहर निकाला शव पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। फॉरेंसिक जांच टीम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। कार में सवार सभी व्यक्तियों की जलने के कारण उनकी शिनाख्त बहुत प्रयास के बाद हो पाई।

हादसे के कारण में जुटी फोरेंसिक टीम

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारण पता करने में लगी हुई हैं।